Latest News

सप्ताह के प्रथम दिन आज इन राशियों के लिए बदला समय, जानिये क्या कहता है आपका आज का राशिफल

NEEMUCH HEADLINES March 14, 2022, 8:15 am Technology

मेष :-

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। कपडा व्यवसायों को आज अच्छा लाभ होगा। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं। ससुराल के लोगों से अच्छी बातचीत होगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। जिम्मेदारी भरे किसी काम में लापरवाही न बरतें। भाग्य आज 81 प्रतिशत तक आपके साथ हे। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

वृषभ :-

वृषभ राशि वालों को आज के दिन शुभ सूचना मिल सकती है। घर की जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में आप कुछ नया निर्णय ले सकते हैं। व्यापार, रोजगार अच्छा चलेगा। पिता के कार्य में आपका सहयोग सराहनीय रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों को आप से ईर्ष्या हो सकती है। भाग्‍य आज 80 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

मिथुन :-

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। मन में कोई बात हो तो उसे प्रकट करें। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। महिलाओं को अपने करियर के बारे में और गहराई से सोचना जरूरी है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन बहुत अच्छा है। रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

कर्क :-

आज कर्क राशि वालों के व्यक्तित्व में नए आकर्षण का संचार होगा। अपने हुनर और समझदारी से कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे। व्यापार में आज अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सही समय हैं। आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

सिंह :-

सिंह राशि वाले आज किसी की बात को दिल पर न लगाएं। नौकरी करने वालों को आर्थिक स्वरूप से सक्षम बनने की आवश्यकता होगी। व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल होंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको अच्छे नतीजे प्रदान करेंगे। भाग्‍य आज 86 प्रतिशत तक आपके साथ हे। हल्दी अथवा केसर का तिलक करें।

कन्या :-

कन्या राशि वालों के सकारात्मक विचारों से परिवार के लोग प्रसन्न होंगे। नौकरी में बैंकिंग सेक्टर वालों के लिए लाभ का समय है। पेंडिंग छोड़ दिया गया कोई प्रॉपर्टी डील अब फायदेमंद महसूस हो सकता है। संतान की ओर से मन को संतोष प्राप्त होगा। भाग्‍य आज 79 प्रतिशत आपका साथ देगा। गणेशजी की पूजा-आराधना करें।

तुला :-

आज तुला राशि वालों को काम में अच्छे अवसर हाथ लग सकते है। आपके पारिवारिक बिजनेस में आज आपको अपने जीवनसाथी की बात माननी पड़ सकती है। व्यापारियों को सरकारी नियमों से कुछ परेशानी हो सकती है। सोशल मीडिया के जरिये आपको कोई नया दोस्त बनेगा। आज भाग्य 70 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक :-

आज वृश्चिक राशि वालों को किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। युवाओं के पास उच्च शिक्षा के लिए बेहतर मौके हैं। माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। आज भाग्य 84 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

धनु :-

धनु राशि वाले आज अपने आप पर भरोसा रखें। ज्यादा लाभ कमाने के लिए आप बिजनेस में भाई-बहनों का सहयोग भी प्राप्त कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से मुश्किल काम सहज ही पूरे कर लेंगे। महिलाओं को घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी। छात्रों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। आपका भाग्य आज 82 प्रतिशत रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

मकर :-

मकर राशि वालों के आज ईश्वर की कृपा से बहुत सारे काम बन सकते हैं। जीवन साथी के सहयोग से प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। घर के जरूरी कामों में हाथ बटाएंगे। भाग्य आज 76 प्रतिशत आपका साथ देगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

कुंभ :-

कुंभ राशि वाले आज अपने किए हुए कार्यों से आप फूले नहीं समाएंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी। भाग्‍य आज 90 प्रतिशत तक आपके साथ हे। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

मीन :-

आज मीन राशि वालों को नए कार्य में मन लगेंगा। आप अपने पराक्रम व साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। युवाओं को करियर से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी। भूतकाल में घटी-घटनाओं से केवल विवाद उत्पन्न हो सकता है। व्यर्थ की समस्या पर नियंत्रण होगा। भाग्य आज 72 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

Related Post