Latest News

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, कार्यक्षेत्र में भी सफलता जानिए आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch Headlines March 12, 2022, 7:02 am Technology

मेष:

गणेशजी कहते हैं कि आज मेष राशि वालों का दिन अच्छा व्यतीत होगा। व्यापार में लाभ और नौकरी में प्रमोशन होने के योग हैं। उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिलेगा। आज के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। कार्य क्षेत्र में भी उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपने कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उचित प्रशंसा और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। भाग्य आज 72 % आपका साथ देगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

वृषभ:

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन वृषभ राशिवालों के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा प्राप्ति के लिए अच्छा है, मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की योजना सफल होगी। आज के दिन आप में कार्य को करने के लिए नवीन ऊर्जा का संचार होगा। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतर है। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई मामला लंबित है तो यह आपके पक्ष में तय किया जाएगा। भाग्य आज 60 प्रतिशत तक आपके साथ हे। माता पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन:

गणेशजी कहते हैं कि मिथुन राशिवालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा। अच्छा धन लाभ होगा। परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। आज के दिन चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचें। आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

कर्क:

गणेशजी कहते हैं कि आज कर्क राशि के व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे। आज भाग्य आपके साथ है। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

सिंह:

गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशिवालों के लिए आज का दिन मांगलिक कार्य के लिए शुभ रहेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। बहुत दिनों के बाद किसी अपने से मिलने का मौका मिलेगा। नवीन कार्य की शुरुआत आज लाभकारी रहेगी। आप अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों से आज मुक्ति मिल सकती है। कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा। भाग्‍य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ हे। शिव चालीसा का पाठ करें।

कन्या:

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन कन्या राशिवालों के लिए शुभ रहेगा। कामकाज में सफलता के साथ लाभ होगा। आज आप प्रशंसा के पात्र होंगे। आज आप बेचैनी महसूस करेंगे, आपका खराब स्वास्थ्य आपकी बेचैनी का कारण होगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आप कुछ महत्वपूर्ण कनेक्शन स्थापित कर पाएंगे। छात्रों का मन पढाई में नहीं लगेगा। भाग्य आज 85 % आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

तुला:

गणेशजी कहते हैं कि तुला राशिवालों को आज परिवार का सुख मिलेगा। मांगलिक कार्य या समारोह में शामिल होंगे। व्यक्ति विशेष से मुलाक़ात यादगार रहेगी। कामकाज के लिए दिन उत्तम है, मन में नया उत्साह और जोश दिखाई देगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। आपकी बचत आपके परिवार लाभकारी साबित होगी। भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सफेद वस्तु का दान करें।

वृश्चिक:

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन वृश्चिक राशिवालों के लिए उत्साह से भरा रहेगा। मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी प्रशंसा करेंगे। आज सराहनीय कार्य करेंगे। आज भाग्य का साथ मिलने वाला है। आप मीठी वाणी बोलकर दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब होंगे। यदि आप फिर विदेश-यात्रा के बारे में सोच रहे हैं, तो जल्दी ही इस दिशा में कदम उठाएं। भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ हे। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

धनु:

गणेशजी कहते हैं कि आज काफी धनु राशि के लोग प्रसन्न रहेंगे। आपके सहज ज्ञान में वृद्धि होगी और विचारों में दृढ़ता आएगी। आप वार्तालाप की निपुणता और अपनी चुस्ती-चालाकी का प्रयोग करते हुए अपने कार्यों को पूरा करेंगे। परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा। आपकी निजी जिंदगी में सब कुछ बढ़िया रहेगा। आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाए।

मकर:

गणेशजी कहते हैं कि मकर राशि के लोग आज के दिन को बेहद ख़ास बनाने के लिए परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आज भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला परन्तु आपके कोई कोर्ट-कचेहरी से सम्बंधित मामले है तो उनमे थोड़ी राहत आपको आज मिल सकती है। आज भाग्य 95 % आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा खिलाएं।

कुंभ:

गणेशजी कहते हैं कि आज कुंभ राशि के लोग चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आप अपने कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। आज आप अच्छे कार्य की ओर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। मानसिक शांति मिलेगी। भाग्य आज 92 % आपका साथ देगा। हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।

मीन:

गणेशजी कहते हैं कि मीन राशि के लोगों का आज का दिन अच्छा बीतेगा। शरीर में भी फुर्तीला पन देखने को मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी के हालात भी अच्छे बने रहेंगे। आप जैसा चाहोगे वैसा ही फल पाओगे। यदि आप अधिकारियों के साथ टकराव से बचें रहें , तो आप व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति कर सकते हैं। आज का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा। आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। हनुमान जी की पूजा करें।

Related Post