Latest News

आज का पंचांग 6 मार्च 2022 जानिये चतुर्थी रविवार को आज के व्रत और मुहूर्त

NEEMUCH HEADLINES March 6, 2022, 8:52 am Technology

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 15, शक संवत् 1943, फाल्गुन शुक्ल, चतुर्थी, रविवार, विक्रम संवत् 2078। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 23, शब्बान 02, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 मार्च सन् 2022 ई॰।

सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु। राहुकाल सायं 4 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। चतुर्थी तिथि रात्रि 09 बजकर 13 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 51 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ।

ब्रह्म योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजे तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 08 बजकर 55 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 06 बजकर 41 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 06 बजकर 24 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 12 मिनट से 06 बजकर 36 मिनट तक।

अमृत काल रात को 08 बजकर 14 मिनट से 09 बजकर 56 मिनट तक।

रवि योग सुबह 06 बजकर 41 मिनट से आधी रात के बाद 03 बजकर 51 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग 06 बजकर 41 मिनट से आधी रात के बाद 03 बजकर 51 मिनट तक।

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05 बजकर 03 मिनट से 05 बजकर 52 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल शाम को 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक।

दोपहर में 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दोपहर में 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल शाम को 04 बजकर 50 मिनट से 05 बजकर 37 मिनट तक।

भद्रा सुबह 08 बजकर 48 मिनट से रात को 09 बजकर 11 मिनट तक।

आज का उपाय :- रविवार को सफेद कपड़े पहनें और जरूरतमंदों को दान करें

Related Post