Latest News

आज का पंचांग, 5 मार्च 2022 ये हैं आज के शुभ मुहूर्त व राहु काल का समय

NEEMUCH HEADLINES March 5, 2022, 8:29 am Technology

हिंदू धर्म में हर काम शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है और मुहूर्त की जानकारी पंचांग से मिलती है। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है।

पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है।

आज की तिथि और पर्व :-

5 मार्च, शनिवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की तृतिया तिथि है।

शुभ योग और मुहूर्त :-

5 मार्च, शनिवार को सूर्योदय रेवती नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा।

शनिवार को रेवती नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ इस दिन बन रहा है।

शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:12 से 06:00 तक रहेगा।

इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.15 से 01.01 तक रहेगा।

अमृत काल दोपहर 12.01 से 01.40 तक रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल में शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

ये है राहु काल का समय :-

5 मार्च, शनिवार को राहूकाल सुबह 09:43 से दोपहर 11:11 तक रहेगा।

इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 02.05 से 03:33 तक, कुलिक सुबह 06:49 से 08:16 तक,

दुर्मुहूर्त सुबह 08:22 से 09:08 तक रहेगा।

ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति :-

5 मार्च, शनिवार को चंद्रमा मीन राशि में रहेगा। मकर राशि में शुक्र, मंगल, बुध और शनि ग्रह एक साथ रहेंगे। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे।

इस दिशा में न करें यात्रा :- शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

Related Post