Latest News

आज का पंचांग सोमवार 28 फरवरी जानिए आज के शुभ मुहूर्त और योग

NEEMUCH HEADLINES February 28, 2022, 8:59 am Technology

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 09, शक संवत 1943, फाल्गुन कृष्ण, त्रयोदशी, सोमवार, विक्रम संवत 2078। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 17, रज्जब 26, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 फरवरी सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक।

त्रयोदशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 17 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ, उत्तराषाढ़ नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 02 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ।

वरीयान योग अपराह्न 02 बजकर 25 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ, गर करण सायं 04 बजकर 30 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :–

सोम प्रदोष व्रत 2022

सूर्योदय का समय :-

सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 06 बजकर 20 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 09 मिनट से 06 बजकर 33 मिनट तक।

अमृत काल शाम 07 बजकर 40 मिनट से रात्रि 09 बजकर 09 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07 बजकर 02 मिनट से अगली सुबह 05 बजकर 19 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा।

दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से 01 बजकर 43 मिनट तक

इसके बाद दोपहर 03 बजकर 15 मिनट से 04 बजकर 02 मिनट तक।

भद्रा अगली सुबह 03 बजकर 16 मिनट से 06 बजकर 46 मिनट तक।

आज का उपाय :- शिवजी का अभिषेक करें। रुद्राष्टक का पाठ करें।

Related Post