Latest News

आज के मुहूर्त और शुभ योग का समय जानें

Neemuch Headlines February 24, 2022, 6:55 am Technology

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 05, शक संवत 1943, फाल्गुन कृष्ण, अष्टमी, बृहस्पतिवार विक्रम संवत 2078। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 13, रज्जब 22, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 फरवरी सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। अष्टमी तिथि अपराह्न 03 बजकर 04 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ, अनुराधा नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 31 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 58 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ, कौलव करण अपराह्न 03 बजकर 04 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :–

जानकी व्रत 2022।

सूर्योदय का समय 24 फरवरी 2022: सुबह 06 बजकर 51 मिनट पर

सूर्यास्त का समय 24 फरवरी 2022: शाम 06 बजकर 17 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्त 24 फरवरी 2022 :-

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 06 मिनट से 06 बजकर 30 मिनट तक। अमृत काल अगले दिन 03 बजकर 50 मिनट से 05 बजकर 20 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 52 मिनट से दोपहर 01 बजकर 31 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 24 फरवरी 2022 :-

राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 40 मिनट से 11 बजकर 26 मिनट तक। इसके बाद दोपहर 03 बजकर 15 मिनट से 04 बजे तक।

आज के उपाय :-

केसर या हल्दी का तिलक लगाएं। ओम नमो नारायण मंत्र का यथासंभव जप करें। 

Related Post