Latest News

दोपहर 3 बजे तक पंजाब में 49.81 और यूपी के तीसरे चरण में 48.81% मतदान हुआ

NEEMUCH HEADLINES February 20, 2022, 4:29 pm Technology

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों और उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण की 59 सीटों और पर आज 20 फरवरी को मतदान हो रहा है। पंजाब की 117 सीटों पर हो रहे चुनाव में 93 महिलाओं सहित कुल एक हजार 304 उम्‍मीदवार मैदान में है।

साहनेवाल और पटियाला ग्रामीण सीट से सबसे अधिक 19-19 उम्‍मीदवार अपना भाग्‍य आजमा रहे हैं। दीनानगर विधानसभा क्षेत्र से सबसे कम पांच उम्‍मीदवार मैदान में है। मुख्‍यमंत्री चरण जीत सिंह चन्‍नी दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। पंजाब के मुख्‍य चुनाव अधिकारी डॉ. एस. करूणा राजू ने बताया कि मतदान के लिए 24 हजार 740 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 51 अतिरिक्‍त मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। उन्‍होंने कहा कि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बलों सहित पर्याप्‍त संख्‍या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए है।

निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बल की सात सौ कंपनियां उपलब्‍ध कराई हैं। इस चुनाव में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के तीन लाख 48 हजार 836 मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। वहीं आज उत्‍तर प्रदेश में तीसरे चरण में 16 जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान कराया जाएगा। इनमें 15 सीटें सुरक्षित हैं।

इस चरण में 97 महिलाओं सहित कुल 627 उम्‍मीदवार मैदान में है। एटा, महरौनी और महोबा सीटों पर सबसे अधिक 15-15 उम्‍मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। करहल सीट पर मात्र तीन प्रत्‍याशी ही चुनाव मैदान में है। करहल में सपा के सीएम पद के प्रत्याशी अखिलेश यादव की किस्मत दांव पर है।

मतदान के लिए कुल 25 हजार 4 सौ 94 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वोटिंग का समय उत्‍तर प्रदेश में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक और पंजाब में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है।

पंजाब विधानसभा चुनाव दोपहर 3 बजे कुल 49.81% औसतन मतदान हुआ। वही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तीसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक कुल औसतन मतदान 48.81% हुआ।

चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट एप के मुताबिक, दोपहर 3 बजे तक पंजाब विधानसभा चुनाव में 49.81% और उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के 16 जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में 48.81% मतदान हुए हैं।

सुखबीर सिंह बादल, प्रकाश सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल ने मुक्तसर में वोट डाला :-

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, प्रकाश सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल ने मुक्तसर में वोट डाला।

जो हमारे त्योहारों को रोकते थे उन्हें 10 मार्च को जवाब मिल जाएगा :-

पीएम मोदी पीएम मोदी ने यूपी के हरदोई में आयोजित जनसभा में कहा कि बीजेपी की बंपर जीत के साथ 10 मार्च को मनेगी होली। तो अभी तैयारी पोलिंग बूथ में करनी पड़ेगी। मोदी ने कहा कि शायद ही कोई ऐसा चुनाव होगा कि आपने बुलाया और मैं न आया होउं। होली अच्छे से मनानी है तो पोलिंग बूथ पर वोटिंग करें।

मोदी ने कहा कि आज मतदान की अब तक जो खबरें मिली है वो उत्साहवर्धक हैं। पंजाब में भी वहां के विकास और सुरक्षा व अखंडता के लिए बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं और भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। यूपी के अगले चरणों की जिम्मेदारी भी आप लोगों ने ले रखी है। जो लोग हमारे त्योहारों को रोकते थे उन्हें 10 मार्च को जवाब​ मिल जाएगा।

Related Post