Latest News

मेष राशि सहित आज इन राशियों के लिए उत्तम दिन, जानिए बाकी राशियों का आज का भाग्यफल

NEEMUCH HEADLINES February 18, 2022, 8:01 am Technology

मेष:

गणेशजी मेष राशि वालों के लिए कह रहे हैं कि परिवार का सुख आज अच्छा मिलेगा। व्यक्ति विशेष से मुलाकात यादगार रहेगी। कामकाज के लिए दिन उत्तम है, मन में नया उत्साह और जोश दिखाई देगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते हैं, जिससे आपके परिवार का नाम रोशन होगा। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। भाग्य आज 80 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

वृषभ:

वृषभ राशि वालों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि आज का दिन शुभ रहेगा। कामकाज में सफलता के साथ लाभ होगा। आज आप प्रशंसा के पात्र होंगे। आज सेहत सामान्य रहने वाली है। सोच योजनाबद्ध रहने वाली है इसलिए कामकाज में सफलता मिलेगी। मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी, एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। भाग्य आज 86 प्रतिशत तक आपके साथ है। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन:

गणेशजी मिथुन राशि वालों के लिए कह रहे हैं कि आज चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। व्यवसाय तथा धन के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। घूमने-फिरने के लिए आज घर से बाहर निकलेंगे, जिससे आपका भरपूर मनोरंजन होगा। आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

कर्क:

कर्क राशि वालों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि आज का दिन शिक्षा प्राप्ति के लिए अच्छा है, मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की योजना सफल होगी। आज के दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है। महत्वपूर्ण बातें अपने पार्टनर से जरुर शेयर करें। आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे। आज भाग्य 84 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

सिंह:

गणेशजी सिंह राशि वालों के लिए कह रहे हैं कि आज काफी प्रसन्न रहेंगे। आपके सहज ज्ञान में वृद्धि होगी और विचारों में दृढ़ता आएगी। आप वार्तालाप की निपुणता एवं अपनी चुस्ती-चालाकी का प्रयोग करते हुए अपने कार्यों को पूरा करेंगे। परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। भाग्य आज 76 प्रतिशत आपका साथ देगा। पीपल के वृक्ष की पूजा करें।

कन्या:

गणेशजी कन्या राशि वालों के लिए कह रहे हैं कि आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे। तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे। संतान की मदद सुख को बढ़ाएगी। ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी। भाग्य आज 72 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ लाभदायक रहेगा।

तुला:

तुला राशि वालों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि दिन मांगलिक कार्य के लिए शुभ रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। बहुत दिनों के बाद किसी अपने से मिलने का मौका मिलेगा। नवीन कार्य की शुरुआत आज लाभकारी रहेगी। शैक्षणिक मोर्चे पर लगातार प्रयास की वजह से कुछ खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन आपको मिल सकता है। मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होगी, एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। भाग्य आज 90 प्रतिशत तक आपके साथ हे। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि वालों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी प्रशंसा करेंगे। आज सराहनीय कार्य करेंगे। आज दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आर्थिक तौर पर स्थिति संतोषजनक रहेगी। परिवार या प्रेमी जनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपका भाग्य आज 82 प्रतिशत रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

धनु:

धनु राशि वालों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि दिन अच्छा व्यतीत होगा। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन होगा। उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे, नौकरी करने वाले लोगों की भी सीनियर्स द्वारा प्रशंसा होगी। आज भाग्य 70 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। कनक धारा स्तोत्र का पाठ करें।

मकर:

मकर राशि वालों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि आज का दिन अच्छा बीतेगा। शरीर में भी फुर्तीला पन देखने को मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी के हालात भी अच्छे बने रहेंगे। आज जैसा चाहोगे वैसा ही फल पाओगे। प्रेम संबंधों के संदर्भ में आज का दिन अनुकूल है। मानसिक सुस्ती आज आपकी खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। भाग्य आज 79 प्रतिशत आपका साथ देगा। गणेशजी की पूजा-आराधना करें।

कुंभ:

कुंभ राशि वालों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि दिन शुभ रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा। अच्छा धन लाभ होगा। परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। परिवार और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाएंगे, उनका अच्छा साथ प्राप्त होगा। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है। भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

मीन:

मीन राशि वालों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि आज के दिन को बेहद ख़ास बनाने के लिए आप परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। धन का निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम है, पॉलिसी, शेयर मार्किट में आप धन निवेश कर सकते हैं। आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आज कोई नया काम मिल सकता है। आज कारोबार में वृद्धि के योग हैं तथा स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा। भाग्य आज 81 प्रतिशत तक आपके साथ हे। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

Related Post