Latest News

कैसा बीतेगा आपका आज का दिन, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल

NEEMUCH HEADLINES February 17, 2022, 4:42 am Technology

मेष राशि :

क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। आज का दिन मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसान दायक रहेगी। नए संबंध से आपके भाग्य का सितारा चमकेगा। आज आपको सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी।

वृष राशि :

आप यदि व्यापारी हैं, तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी नौकर हैं, तो वरिष्ठ अधिकारी का कोप भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि :

आज दिन के पूर्वार्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी या व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा या बड़ा नहीं होता है, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए। रात्रि का समय मित्रों और परिजनों के साथ हास-परिहास में व्यतीत होगा।

कर्क राशि :

आज आप खुद में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। दोस्तों के साथ आप कोई प्लान बना सकते हैं। परिवार को समय देना भी सही होगा। इससे आपके संबंध मजबूत होंगे।

सिंह राशि :

आज शत्रुजनित षड़यंत्र और लोकापवाद से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक दुःश्चिन्ताओं से आपका मन क्षुब्ध रहेगा। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से ही मिलेंगी। आज आपका सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन न करें, वरना नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि :

आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख और पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर-गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। आज के दिन आपको राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला राशि :

आज आपकी पद और अधिकार की महत्वाकांक्षा अन्तर्विरोध को जन्म देगी। समस्याओं के समयोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांति रहेगी। आज के दिन दूर या समीप की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। व्यावसायिक शैथिल्य, ग्रह प्रपंच से अन्तर्मन क्षुब्ध रहेगा। खुद के गुस्से पर भी नियंत्रण रखना जरूरी है। दिन आपका मिलाजुला रहेगा।

वृश्चिक राशि :

आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। अधिकारी वर्ग से अच्छी सांठगांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। निराशाजनक विचारों से बचने की जरूरत है। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशि :

किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रुका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जायेगा। इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं अध्यात्म में और बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें, वरना परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। नए संपर्क से भाग्य का सितारा बुलंद होगा।

मकर राशि :

आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से आपका व्यय भार बढ़ेगा। सत्कर्म जन्य पुण्यार्जन से अभिष्ट सिद्धि प्राप्त होगी।

कुंभ राशि :

आज गोचर के शुभ प्रभाव से आपको सफलता मिलेगी। बढ़ी हुई जिम्मेदारियां अस्थिरता को जन्म देगी। वाहन, भूमि खरीदने और स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख-भोग और घर-गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। दिन आपका मिलाजुला रहेगा।

मीन राशि :

आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति द्वादश व्यय लाभ भाव में कुंभ राशि का होकर तथा चन्द्रमा शनि की ही शत्रु राशि सिंह पर विराजमान है। अतः आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा किन्तु मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

Related Post