Latest News

WWE सुपरस्टार द ग्रेट खली राजनीति के मैदान में उतरे, भाजपा का थामा दामन

NEEMUCH HEADLINES February 11, 2022, 10:47 am Technology

नई दिल्ली। 5 राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच रेसलर द ग्रेट खली ने अब अपनी राजनीतिक पारी शुरू कर दी है।

वे गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इससे राजनीतिक हलचलें और तेज हो गई हैं।

खबरों के अनुसार, रेसलर द ग्रेट खली ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। गुरुवार को उन्हें दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। गौरतलब है कि खली के राजनीति में आने की संभावना बीते कई महीनों से चल रही थी।

हालांकि पार्टी को लेकर स्थिति साफ नहीं थी। उन्होंने कल केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी से मुलाकात की थी।

Related Post