ग्रहों के शुभ प्रभाव से आज मिथुन राशि के लोगों का दिन रहेगा शानदार, पाएंगे लाभ और प्रतिष्ठा जानिए आपका राशिफ़ल

Neemuch Headlines February 9, 2022, 6:59 am Technology

मेष:

गणेशजी कहते हैं कि मेष राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी और आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा। छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे परन्तु मन में डर भी बना रहेगा। मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी, एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। किसी को उधार देने से बचें। व्यवसाय तथा धन के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। प्‍यार के मामले में आज आपका दिन अच्‍छा बीतेगा। भाग्य आज 70 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

वृषभ:

गणेशजी कहते हैं वृष राशि वालों का आज स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे। कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा। आज चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा तथा धन का निवेश भी करेंगे। आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे। भाग्य आज 69 प्रतिशत तक आपके साथ रहेगा। भगवान विष्णुजीकी आराधना करें।

मिथुन:

गणेशजी कहते हैं कि आज मिथुन राशि के लोगों के दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होने वाली है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नौकरी में अच्छा धन लाभ होगा और पद प्रतिष्ठा में इजाफा होने के संकेत मिल रहे हैं, व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है। आज विदेश यात्रा का आनन्द लेंगे। कामकाज के संबंध में दूर की यात्राएं संभव है। मिथुन राशि का भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

कर्क:

गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि के लोगों को आज भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। आज वाद-विवादों से बचकर रहना ही उचित होगा। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। घर-परिवार में किसी प्रकार का शुभ आयोजन होगा। उसमें आप शिरकत करेंगे। पूरा दिन मौज-मस्ती मे व्यतीत होने वाला है। भाग्य आज 82 % आपका साथ देगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

सिंह:

गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कामकाज में आपको अच्छा धनलाभ होगा। आज आर्थिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों के संदर्भों में आज का दिन अनुकूल है। आज का दिन अच्छा ही व्यतीत होगा। आज भाग्य 90 % आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

कन्या:

गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आपको अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर लगातार प्रयास की वजह से कुछ खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन आपको मिल सकता है। परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे। भाग्य आज 86 % आपका साथ देगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

तुला:

गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि वाले अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिजी शेड्यूल में से भी समय निकालेंगे। उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। महत्वपूर्ण बातें अपने पार्टनर से जरूर शेयर करें। आज के दिन अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे। छात्रों को आज परीक्षा आदि में सफलता मिलने वाली है। भाग्य आज 80 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी की पूजा-आराधना करें।

वृश्चिक:

गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि के लोग आज बेचैनी महसूस करेंगे, आपका खराब स्वास्थ्य आपकी बेचैनी का कारण होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। नौकरी करने वाले लोग नौकरी में आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए हालात थोड़े सामान्य बने रहेंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। गुस्से को अपने ऊपर हावी न होने दें, फिर दिन अच्छा बीतेगा। भाग्य आज 86 प्रतिशत तक आपके साथ है। पीली वस्तु का दान करें।

धनु:

गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि वालों को भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला परन्तु आपके कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले हैं तो उनमें थोड़ी राहत आपको आज मिल सकती है। घूमने-फिरने के लिए आज घर से बाहर निकलेंगे जिससे आपका भरपूर मनोरंजन होगा। आज भाग्य आपका साथ देगा। मानसिक सुस्ती आज आपकी खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आपका भाग्य आज 75 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

मकर:

गणेशजी कहते हैं कि मकर राशि वाले अपने कार्यक्षेत्र में सबके साथ अच्छे से पेश आएंगे। अपने सहकर्मियों का सहयोग आपको समय-समय पर मिलता रहेगा। मांगलिक कार्य में सहभागी होने का सौभाग्य आज प्राप्त होगा, जिसके कारण अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका भी मिलेगा। आप अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब होंगे। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। संतान की तरफ ध्यान दें। भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ:

गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि वालों का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा। आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा। व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी। लोगों से सम्मान प्राप्त होगा। मानसिक सुस्ती आज आपकी खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। पदोन्नति भी हो सकती है। आज भाग्य 90 % आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

मीन:

गणेशजी कहते हैं कि मीन राशि वालों का दिन रुपये-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा। धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे। अपने पुराने मित्र से आज वार्तालाप हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। तरक्की पाने के लिए आप जीतोड़ मेहनत करेंगे। काम-काज में लाभदायक स्थिति बनेगी। आज का दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा, संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा। भाग्य आज 81 % आपका साथ देगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

Related Post