आज सरस्तवी विसर्जन और चंद्रमा का मेष में राशि परिवर्तन, जानें कैसा रहेगा राशियों पर प्रभाव आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch Headlines February 6, 2022, 7:43 am Technology

मेष:

गणेशजी कहते हैं कि आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आमतौर पर आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे। आपके बच्चे बिजनस में आपका पूरा स्पॉर्ट करेंगे। पूंजी के उचित निवेश के लिए चिंतित रहेंगे। कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। सहयोगियों से बनाकर चलें। आपको व्यवसायिक जीवन के साथ ही व्यक्तिगत जीवन पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए। लाइफ पार्टनर से नई जानकारी मिलेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। भाग्य आज 90 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी की पूजा-आराधना करें।

वृषभ:

गणेशजी कहते हैं कि आज महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों से बातचीत हो सकती है। रुके हुए कामों में प्रगति होगी। व्यावसायिक कार्यों में बहुत अधिक चैकन्ना रहने की आवश्यकता है। अगर बीमा या निवेश संबंधी कोई प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। खान-पान में संयम रखें। भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ हे। पिली वस्तु का दान करें।

मिथुन:

गणेशजी कहते हैं कि आज किसी कार्य के पूरा होने से आप खुश रहेंगे। आपके लिए समय अनुकूल है। व्यापार के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आमदनी में से कुछ पैसा आप भविष्य के लिए बचा सकते हैं। वादा पूरा न कर पाने से मित्र नाराज हो सकते हैं। अपनों का साथ और प्यार पाकर आप प्रसन्न बने रहेंगे। आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें आपके लिए लाभकारी होगा। आपका भाग्य आज 75 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

कर्क:

गणेशजी कहते हैं कि आज शरीर और मन से प्रसन्न और प्रफुल्लित रहेंगे। आप अपने रहन-सहन में कुछ बदलाव कर सकतें है। बिजनस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। सफलता के लिए हर जोखिम उठाने को तैयार रहेंगे। साथ काम करने वालों से आपको खुशी मिलेगी। अपनी निजी बात किसी से न करें। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। भाग्य आज 82 प्रतिशत आपका साथ देगा। जरूरतमंद लोगो की मदद करें।

सिंह:

गणेशजी कहते हैं कि आज कई मामलों में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आत्मनिर्भर बनने का प्रयास जारी रखें। आपको कमाई के नए सोर्स नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। बुजुर्गों द्वारा मिली हुई राय को नजर अंदाज ना करें। अविवाहित हैं तो बातें आगे बढ़ेगी। युवा कमजोर पक्ष को सुधारने के लिए परिश्रम करें। आपके कार्यों से सभी खुश रहेंगे। सेहत के मामले में सब कुछ बेहतर रहेगा। आज भाग्य 95 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

कन्या:

गणेशजी कहते हैं कि आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रह सकता है। अपने अच्छे व्यवहार से लोगों को आकर्षित करेंगे। नए विचारों पर काम करने से आपको पूरा फायदा मिलेगा। कार्य विस्तार के लिए लोन लेना पड सकता है। धन के मामले में सफलता प्राप्त हो सकती है। विवादास्पद मामलों से दूर रहें। संतान को सामाजिक कार्य करते देख आज मन में हर्ष की भावना रहेगी। युवा समय का उपयोग योग्यता को और निखारने के लिए करें। आपको अच्छे खान-पान पर ध्यान देना होगा। आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

तुला:

गणेशजी कहते हैं कि आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी क्रिएटविटी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। जरूरी काम पहले करें, सफलता मिलेगी। वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए ही आर्थिक योजना बनाएं। दोस्तों के साथ कुछ बातें शेयर कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। घर गृहस्थी में आज, जिस बात को छुपाने का प्रयास करेंगे, वहीं तकरार का कारण बन सकती है। भाग्य आज 79 प्रतिशत तक आपके साथ हे। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

वृश्चिक:

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलाएगा। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। अटके कार्य शुरु करवाने के लिए किसी की सिफारिश करवानी पड़ सकती है। किसी काम के पूरा नहीं होने पर चिंतित हो सकते हैं। विवाह से संबंधित निर्णय तेजी से आगे बढ़ेंगे। भाग्य आज 75 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

धनु:

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन सुखद और आश्चर्य भरी बातों के साथ गुजरने के संकेत हैं। सच्चे मन से कि गई आपकी मेहनत रंग लाएगी। नए सौदे लाभदायी रहेंगे। जरूरी लेन-देन को लेकर सावधान रहें। कोई कविता या कहानी लिख सकते हैं। जरूरत के सामान की ही खरीदारी करें। आज भाग्य 90 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के निचे दिया जलाएं।

मकर:

गणेशजी कहते हैं कि आज अपनी कमियों की बजाय अपनी खूबियों पर ध्यान दें। थोड़ी-सी कोशिश से आप ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। जीवनसाथी के नाम से किए जा रहे कार्य में लाभ होगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ी कामयाबी मिल सकती है। आपको अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। आपको व्यावसायिक जीवन के साथ ही व्यक्तिगत जीवन पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए। भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ:

गणेशजी कहते हैं कि आज आप वर्तमान में जीने का प्रयास करें। उत्तरदयित्व की पूर्ति कर पाएंगे। मेडिकल या जनरल स्टोर का काम करने वालों के लिए अच्छे मुनाफे का दिन है। आपको किसी लेन-देन से फायदा हो सकता है। आप सारे काम बखूबी पूरा करेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिजनों की राय महत्व रखेगी। व्यापारिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। भाग्य आज 81 प्रतिशत आपका साथ देगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

मीन:

गणेशजी कहते हैं कि आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। काम से जुड़ी चीजों में प्रगति धीरे-धीरे देखने को मिलेगी। अनजान लोगों से बात करते समय सतर्क रहें। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। जोड़-तोड़कर के काम बना लेंगे। व्यवसाय से जुड़ा कोई बड़ा मसला हल हो सकता है। भाग्य आज 82 प्रतिशत आपका साथ देगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

Related Post