आज का पंचांग 03 फरवरी, गौरी व्रत के साथ जाने आज का शुभ मुहूर्त

NEEMUCH HEADLINES February 3, 2022, 7:31 am Technology

राष्ट्रीय मिति माघ 14, शक संवत् 1943, माघ शुक्ल तृतीया, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2078। सौर माघ मास प्रविष्टे 21, रज्जब 1, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 3 फरवरी सन् 2022 ई॰।

सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल अपराह्न 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। तृतीया तिथि अगले दिन तड़के 4 बजकर 39 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। शतभिषा नक्षत्र सायं 4 बजकर 35 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ, परिधि योग रात्रि 09 बजकर 16 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 5 बजकर 28 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

गौरी तृतीया व्रत

सूर्योदय का समय :-

सुबह 07 बजकर 8 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 6 बजकर 2 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 24 मिनट से 3 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 51 मिनट से 6 बजकर 15 मिनट तक।

अमृत काल दोपहर में 3 बजकर 6 मिनट से 4 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

रवि योग सुबह 7 बजकर 8 मिनट से 9 बजकर 8 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।

सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।

भद्रा दोपहर में 2 बजकर 12 मिनट से रात के 1 बजकर 9 मिनट तक।

आज के उपाय :- आज गुरुवार है। भगवान विष्‍णु की पूजा करें और केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

Related Post