कालसर्प के चक्र में फंसे सितारे, गणेशजी की कृपा से इन राशियों को मिलेगा फायदा जानिए आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch Headlines February 2, 2022, 6:55 am Technology

मेष:

गणेशजी कहते हैं कि आज दिन शुभ रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा। अच्छा धन लाभ होगा। परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। आप आज कामकाज में मन लगाकर काम करेंगे तथा किसी अपने की सहायता से ही आपको अच्छा धन लाभ होगा। आज के दिन चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। भाग्य आज 60 प्रतिशत तक आपके साथ देगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।

वृषभ:

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन शिक्षा प्राप्ति के लिए अच्छा है, मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की योजना सफल होगी। नवीन मित्रता आपके उज्जवल भविष्य में सहायक होगी। आज के दिन आप में कार्य को करने के लिए नवीन ऊर्जा का संचार होगा। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतर है। आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन:

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन होगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। आज के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। इस समय में आपके लिए किसी नई व्यापारिक योजना पर कार्य करने के लिए अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में भी उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी। घर में खुशी का माहौल बनेगा। आज भाग्य 82 % आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कर्क:

गणेशजी कहते हैं कि दिन मांगलिक कार्य के लिए शुभ रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। बहुत दिनों के बाद किसी अपने से मिलने का मौका मिलेगा। नवीन कार्य की शुरुआत आज लाभकारी रहेगी। घर में मेहमानों के आने के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों से आज मुक्ति मिल सकती है। कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा। भाग्य आज 72 % आपका साथ देगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

सिंह:

गणेशजी कहते हैं कि आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे। जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे। आज भाग्य आपके साथ है। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

कन्या:

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन शुभ रहेगा। कामकाज में सफलता के साथ लाभ होगा। आज आप प्रशंसा के पात्र होंगे। आज आप बेचैनी महसूस करेंगे, आपका खराब स्वास्थ्य आपकी बेचैनी का कारण होगा। प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी इसलिए आप आज सोच समझकर बोलें। छात्रों का मन पढाई में नहीं लगेगा। भाग्य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला:

गणेशजी कहते हैं कि परिवार का सुख आज अच्छा मिलेगा। मांगलिक कार्य या समारोह में शामिल होंगे। व्यक्ति विशेष से मुलाक़ात यादगार रहेगी। वाणी में मधुरता होगी जिसके कारण अपने मित्रों, रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता बनेगी। कामकाज के लिए दिन उत्तम है, मन में नया उत्साह और जोश दिखाई देगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। भाग्य आज 85 % आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

वृश्चिक:

गणेशजी कहते हैं कि आज चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आज आप अच्छे कार्य की ओर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। मानसिक शांति मिलेगी। भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सफेद वस्तु का दान करें।

धनु:

गणेशजी कहते हैं कि आज काफी प्रसन्न रहेंगे। आपके सहज ज्ञान में वृद्धि होगी और विचारों में दृढ़ता आएगी। आप वार्तालाप की निपुणता एवं अपनी चुस्ती-चालाकी का प्रयोग करते हुए अपने कार्यों को पूरा करेंगे। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा। भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ हे। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मकर:

गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन को बेहद ख़ास बनाने के लिए आप परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी। परिवार और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाएंगे, उनका अच्छा साथ प्राप्त होगा। आज भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला परन्तु आपके कोई कोर्ट-कचहरी से सम्बंधित मामले हैं तो उनमें थोड़ी राहत आपको आज मिल सकती है। आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं।

कुंभ:

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी प्रशंसा करेंगे। आज सराहनीय कार्य करेंगे। आज भाग्य का साथ मिलने वाला है। आज आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी परन्तु अचानक खर्च भी बढ़ने वाले हैं। आप मीठी वाणी बोलकर दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब होंगे। आज भाग्य 95 % आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा खिलाएं।

मीन:

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन अच्छा बीतेगा। शरीर में भी फुर्तीलापन देखने को मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी के हालात भी अच्छे बने रहेंगे। आज जैसा चाहेंगे वैसा ही फल पाओगे। आज का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा। आज का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा। भाग्य आज 92 % आपका साथ देगा। हनुमानजी को सिंदूर भेंट करें।

Related Post