आज का पंचांग : जानिये मौनी अमावस्या और माह के प्रथम दिन का शुभ मुहूर्त और योग

NEEMUCH HEADLINES February 1, 2022, 4:35 am Technology

राष्ट्रीय मिति माघ 12, शक संवत 1943, माघ कृष्ण, अमावस्या, मंगलवार, विक्रम संवत 2078। सौर माघ मास प्रविष्टे 19, जमादि उल्सानी-28, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 01 फरवरी सन् 2022 ई०।

सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। अमावस्या तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 16 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ, श्रवण नक्षत्र सायं 07 बजकर 44 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ।

व्यतीपात योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 09 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ, नाग करण पूर्वाह्न 11 बजकर 16 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा अगले दिन सुबह 06 बजकर 45 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार –

माघ (मौनी) अमावस्या (स्नान दानादि),

तीर्थ स्थान माहात्म्य।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 07 बजकर 09 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 05 बजकर 58 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 23 मिनट से 03 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 08 मिनट से 01 बजकर 01 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 49 मिनट से 06 बजकर 13 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 10 बजकर 18 मिनट से 11 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 09 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 03 मिनट तक रहेगा

इसके बाद मध्य रात्रि 11 बजकर 16 मिनट से 12 बजकर 08 मिनट तक।

पंचक काल अगली सुबह 06 बजकर 45 मिनट से 07 बजकर 09 मिनट तक।

आज के उपाय :-

चमेली तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक लगाएं।

Related Post