आज आपका दिन कैसा बीतेगा, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे आज का आपका राशिफल

Neemuch Headlines January 23, 2022, 7:56 am Technology

मेष:

गणेशजी कहते हैं कि आज मेष राशि वालों के व्यक्तित्व में नए आकर्षण का संचार होगा। अपने हुनर और समझदारी से कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे। व्यापार में आज अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पूरा दिन मौज-मस्ती मे व्यतीत होने वाला हे। अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सही समय है। भाग्य आज 85 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।

वृषभ:

गणेशजी कहते हैं कि आज वृष राशि वालों को शुभ सूचना मिल सकती हे। घर की जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में आप कुछ नया निर्णय ले सकते है। आज आर्थिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा। व्यापार, रोजगार अच्छा चलेगा। पिता के कार्य में आप का सहयोग सराहनीय रहेगा। कार्य स्थल पर सहयोगियों को आप से ईर्ष्या हो सकती है। भाग्य आज 95 प्रतिशत आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

मिथुन:

गणेशजी कहते हैं कि, आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। मन में कोई बात हो तो उसे प्रकट करें। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। महिलाओं को अपने करियर के बारे में और गहराई से सोचना जरूरी है। आप अपनी चालाकी के साथ आज काम को अंजाम देंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन बहुत अच्छा है। रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। भाग्य आज 64 प्रतिशत तक आपके साथ हे। शिव चालीसा का पाठ करें।

कर्क:

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कपडा व्यवसायों को आज अच्छा लाभ होगा। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हे। ससुराल के लोगों से अच्छी बातचीत होगी। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी। जिम्मेदारी भरे किसी काम में लापरवाही न बरतें। भाग्य आज 82 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं।

सिंह:

गणेशजी कहते हैं कि आज किसी की बात को दिल पर न लगाएं। नौकरी करने वालों को आर्थिक स्वरूप से सक्षम बनने की आवश्यकता होगी। व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल होंगे। आज मांगलिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको अच्छे नतीजे प्रदान करेंगे। भाग्य आज 81 प्रतिशत तक आपके साथ हे। जरूरतमंद लोगो की मदद करें।

कन्या:

गणेशजी कहते हैं कि, आज अपने आप पर भरोसा रखें। ज़्यादा लाभ कमाने के लिए आप बिजनेस में भाई-बहनों का सहयोग भी प्राप्त कर सकते है। मित्रों के सहयोग से मुश्किल काम सहज ही पूरे कर लेंगे। धन संचय के लिए दिन अच्छा है। महिलाओं को घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी। छात्रों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

तुला:

गणेशजी कहते हैं कि आज काम में अच्छे अवसर हाथ लग सकते है। आपके पारिवारिक बिजनेस में आज आपको अपने जीवन साथी की बात माननी पड सकती है। व्यापारियों को सरकारी नियमों से कुछ परेशानी हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए हालात थोड़े सामान्य बने रहेंगे। सोशल मिडिया के ज़रिये आपका कोई नया दोस्त बनेगा। भाग्य आज 79 प्रतिशत आपका साथ देगा। गणेशजी की पूजा-आराधना करें।

वृश्चिक:

गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक वालों को किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। युवाओं के पास उच्च शिक्षा के लिए बेहतर मौके है। माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जा सकते है। आज भाग्य 70 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु:

गणेशजी कहते हैं कि आज आपके सकारात्मक विचारों से आपके परिवार के लोग प्रसन्न होंगे। नौकरी में बैंकिंग सेक्टर वालों के लिए लाभ का समय हे। पेंडिंग छोड़ दिया गया कोई प्रॉपर्टी डील अब फायदेमंद महसूस हो सकता हे। संतान की ओर से मन को संतोष प्राप्त होगा। आपका भाग्य आज 82 प्रतिशत रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

मकर:

गणेशजी कहते हैं कि मकर राशि के लोग आज नए कार्य में मन लगाएंगे। आप अपने पराक्रम व साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। युवाओं को करियर से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी। भूतकाल में घटी-घटनाओं से केवल विवाद उत्पन्न हो सकता है। व्यर्थ की समस्या पर नियंत्रण होगा। आज के दिन को बेहद ख़ास बनाने के लिए आप परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य आज 90 प्रतिशत तक आपके साथ हे। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

कुंभ:

गणेशजी कहते हैं कि आज कुंभ राशि के लोग अपने किए हुए कार्यों से फूले नहीं समाएंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। अपने पुराने मित्र से आज वार्तालाप हो सकती है। ऑनलाइन लेन देन में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। भाग्य आज 76 प्रतिशत आपका साथ देगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीप जलाएं।

मीन:

गणेशजी कहते हैं कि आज ईश्वर की कृपा से आपके बहुत सारे काम बन सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से प्रॉपर्टी के काम में आगे बढ़ सकते हैं। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। घर के जरूरी कामों में हाथ बंटाएंगे। आज भाग्य 84 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

Related Post