कन्या राशि में चंद्रमा का संचार, देखें कैसा बीतेगा शनिवार जानिए आज का राशिफ़ल

Neemuch Headlines January 22, 2022, 7:01 am Technology

मेष:

मेष राशि वालों के लिए आज गणेशजी कहते हैं कि, सितारों की शुभ स्थिति से आज का दिन आपका बेहतरीन और सुखद रहने वाला है। आपके सपने साकार हो सकते हैं बस प्रयास में कमी न करें। आपके कामों की तारीफ हो सकती हे। आज आपको अपने व्यवसाय के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, फायदे में रहेंगे। काम की तलाश में हैं तो आज कोई नया काम मिल सकता है। मकान या कोई अन्य चीज किराये पर देते हैं तो आज किराये से कमाई हो सकती है। भाग्य आज 89 प्रतिशत तक आपके साथ हे। माता पिता से आशीर्वाद लें।

वृषभ:

गणेशजी कहते हैं कि वृष राशि के लिए आज का दिन आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है। आप अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करेंगे। अपने अंदर छिपी ऊर्जा को बाहर निकालने की आवश्यकता है। आज कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा। आप सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो आपके काम से सीनियर्स प्रसन्न रहेंगे। आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत साथ रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन:

मिथुन राशि के लिए गणेशजी कहते हैं कि, आपके लिए आज का दिन शुभ और उन्नति कारक है। नए लोगों से मुलाकात के बाद आपके जीवन को नई दिशा मिलेगी। आज का दिन कामकाज के लिए लिहाज से बेहतर है। राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा। आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास करेंगे। सलाह है संयम बनाकर रखें मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं होने से निराशा को हावी न होने दें। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कर्क:

गणेशजी कहते हैं कर्क राशि वाले आज सौंदर्य और व्यक्तित्व पर खास ध्यान देंगे। किसी बड़ी हॉबी को पूरा करने में आज अपना पूरा दिन बिता सकते हे। संतान की ओर से खुशखबरी मिलने के संकेत हे। व्यापार में लाभ मिल सकता हे। बेरोजगारों को इच्छित नौकरी मिल सकती हे। आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। भाग्य आज 72% आपका साथ देगा। गुरुजनों या वरिष्ठ लोगों से आर्शीवाद लें।

सिंह:

सिंह राशि के लिए गणेशजी कहते हैं कि, आज का दिन आपके सितारे मजबूत स्थिति में हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी दिलचस्पी अधिक रहेगी। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। किसी नए विचार से कारोबार में तरक्की पाएंगे। अटकी योजना को फिर से शुरू करने का सही समय है। लेनदेन से जुड़े कार्य पूरे कर सकते हे। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए उत्तम हैं। भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

कन्या:

कन्या राशि के लिए गणेशजी कहते हैं कि, आज आपके लिए दिन बहुत अच्छा परिणाम देने वाला है। दूसरों से सहयोग पाना आपके लिए आसान होगा। किसी कलात्मक कार्य में अपने हाथ आजमाएंगे और उससे धन अर्जित करेंगे। महिलाएं नए कपड़े या घर का कुछ समान खरीदने के लिए शॉपिंग पर जा सकती हैं। घर में खुशी का अवसर मिलेगा। भाग्य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला:

गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि वालों को किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए दिन शुभ है। आमदनी बढाने के लिए किया जा रहा प्रयास अब सफल होता नजर आ रहा हे। दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। पुराने कर्जों से छुटकारा पा सकेंगे। जीवनसाथी आपसे प्रभावित होंगे। भाग्य आज 85% आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

वृश्चिक:

गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा। अपने कार्य व्यापार में बुद्धिमानी का प्रयोग करेंगे जिससे आपका कार्य सफलतापूर्वक आगे बढ़ेगा। पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर हो सकती हे। नवीन मित्रता आपके उज्जवल भविष्य में सहायक होगी। लंबी दूरी की यात्रा का प्लान कर सकते हैं। भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सफेद वस्तुओं का दान करें।

धनु:

गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि के लिए आज का दिन उम्मीद की नई सौगात लेकर आया है। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। किसी के सहयोग से धन का लाभ मिल सकता है। प्रोफेशनल क्षेत्र में एक ही तरह का काम करते करते थोड़ी सी बोरियत हो सकती है। मेहनत के बल पर कठिन काम को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मकर:

गणेशजी कहते हैं कि मकर राशि के लिए आज आप जिंदगी के प्रति अपने नजरिये को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे। समय की अनुकूलता का आभास होगा। किसी मित्र की मदद से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में उत्साहवर्धक समाचार पाएंगे। जीवनसाथी से सुख सहयोग मिलेगा। आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं।

कुंभ:

गणेशजी कहते हैं कि, आज आप अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपके द्वारा किये गये किसी भी काम के तुरंत रिजल्ट मिलेंगे। संतान के लिये आज कोई प्लान कर सकते हैं। घर में मेहमानों के आने के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें।

मीन:

गणेशजी कहते हैं आज आपका दिन मंगलमय होगा। किसी नए काम को आरंभ करने की आप और आपके साथी प्लान कर सकते हैं। सोचे हुए कार्यों को गति मिलेगी, काम तेजी से आगे बढेगा। करियर से संबंधित कुछ नए और रोचक ऑफर आज आपको मिल सकते हैं। धन के मामले में आज धैर्य बनाकर रखें। धन का संचय भी कर सकते हैं। भाग्य आज 92% आपका साथ देगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

Related Post