सकट चौथ पर गणेशजी रहेंगे किन किन राशियों पर अधिक मेहरबान जानिए आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch Headlines January 21, 2022, 6:56 am Technology

मेष:

गणेशजी कहते हैं कि मेष राशि वाले आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे जिससे दूसरे लोग प्रभावित होंगे। अपने नियमित काम से हटकर कुछ करने की कोशिश करेंगे तो सफल रहेंगे। कारोबारियों के लिए दिन निराश करने वाला हो सकता हे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन आरामदायक रहेगा। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंध अधिक सौहार्दपूर्ण बनेंगे। भाग्य आज 60 प्रतिशत तक आपके साथ है। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

वृषभ:

गणेशजी कहते हैं कि आज वृष राशि वालों के पारिवारिक-जीवन में अस्थिरता रह सकती है। आपका माता-पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ है। नौकरीपेशा जातक कठिन परिश्रम से अपने वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपको आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नवीन रास्ते भी मिलेंगे। खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा। आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन:

आज मिथुन राशि के लिए गणेशजी कहते हैं कि आज आप में से कुछ के लिए आर्थिक एवं व्यापारिक रूप से लाभदायक यात्राएं संभव हैं। आपके लिए यह सुखद अनुभव रहेगा। आत्मविश्वास विश्वास एवं स्फूर्ति से परिपूर्ण आप अच्छा मुनाफा कमाएंगे। पारिवारिक परिवेश में तनावपूर्ण स्थितियों के चलते पारिवारिक सदस्य आपकी सफलता का पूर्ण आनंद नहीं ले पाएंगे। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कर्क:

कर्क राशि वालों के लिए गणेशजी कहते हैं कि आपको विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आप भ्रम की स्थिति में होंगे और यह स्थिति आपको समय पर काम पूरा करने से रोकेगी। इस समय संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है। वरिष्ठजनों को खुश करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। भाग्य आज 92 % आपका साथ देगा। हनुमानजी को सिंदूर भेंट करें।

सिंह:

गणेशजी कहते हैं कि हड्डियों और किडनी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे जातकों के लिए यह मुश्किल समय हो सकता है। वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की भावनात्मक भागीदारी और लंबी यात्रा से बचना चाहिए। परिवार के सदस्यों के मध्य अशांति आपके लिए चिंता का विषय हो सकती है। भाग्य आज 72 % आपका साथ देगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

कन्या:

आज कन्या राशि वालों के लिए गणेशजी कहते हैं कि आपकी संचार क्षमता आज सर्वकालिक उच्च स्तर पर है। अत: किसी भी नए उद्यम के लिए एक अच्छा समय है। आज आप अधिकांश उपक्रमों का सफलतापूर्वक प्रबंधन कर पाएंगे। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद एवं अनुकूल रहेगा। भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

तुला:

गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि वाले आप अपने संपर्कों के कारण व्यापारिक एवं व्यावसायिक संदर्भ में आज महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों में चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। आपके परिवार के बुजुर्ग सभी उपक्रमों में खुशी-खुशी आपकी मदद करेंगे। संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी। भाग्य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक:

गणेशजी कहते हैं कि आप सभी गतिविधियों में चमकेंगे और अपने काम को शीर्ष पर लाने के लिए भाग्य आपका समर्थन करेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए कोई विशेष कार्य सफलता प्रदान करने वाला दिन हो सकता है। विदेशी संपर्क वाले लोगों को कुछ अचानक लाभ मिलेगा और यात्रा भी हो सकती है। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे, लेकिन खर्चों का दबाव अधिक रहेगा। भाग्य आज 85 % आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

धनु:

गणेशजी कहते हैं कि मुखर होने के नाते आप अपने मन की बात पारिवारिक सदस्यों से कह पाएंगे। इस बार अपने चातुर्य से आप उनसे मदद प्राप्त कर पाएंगे। यद्यपि छात्रों और श्रमिक वर्ग के लिए दिन शुभ नहीं है किन्तु आपको अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं की प्राप्ति के प्रति गतिशील रहना चाहिए। प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभकारी रहेंगे। भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।

मकर:

गणेशजी कहते हैं कि यह मिश्रित परिणामों की अवधि होगी। इस समय आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आप अनावश्यक जटिलताओं में फंस सकते हैं और आपको चल रही परियोजनाओं में बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। वित्तीय मुद्दों को हल करने में भी कुछ समय लग सकता है। व्यवसायी लंबे समय से चली आ रही जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

कुंभ:

गणेशजी कहते हैं कि इस अवधि में आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे। आपका सम्मान होगा तथा ख्याति बढे़गी। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। कार्यस्थल पर बाधाओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी मेहनत का फ़ल मिलेगा। जीवन साथी के साथ आनंददायी समय बीतेगा। परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर रहेंगे। आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं।

मीन:

गणेशजी कहते हैं कि आज आप व्यावसायिक रूप से बहुत सफल होंगे और आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी। आप में से कुछ लोग एक नए संघ या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और आपका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ जाएगा। आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का ध्यान समान रूप से आकर्षित करेंगे। आज भाग्य 95 % आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा खिलाएं।

Related Post