Latest News

घर पर मनी प्लांट लगाया है तो उसकी दिशा का रखे विशेष ध्यान, वरना मनी प्लांट का पड़ेगा विपरीत प्रभाव

NEEMUCH HEADLINES January 20, 2022, 11:56 am Technology

ज्यादातर लोग अपने घरों में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं। मनी प्लांट लगाने से घर की खूबसूरती पहले से अधिक बढ़ जाती है। इतना ही नहीं इसे घर पर लगाना काफी लकी माना जाता है। लेकिन कई लोगों को मनी प्लांट लगाने का सही तरीका नहीं पता होता है। मनी प्लांट लगाते समय हमें कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरुरत पड़ती है। ज्यादातर लोगों को नहीं मालूम होता है कि घर पर किस तरह का मनी प्लांट का पौधा लगाना चाहिए।

इसके अलावा मनी प्लांट को किस दिशा में रखना चाहिए ये भी हमें ध्यान में रखने की जरुरत पड़ती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपके मनी प्लांट की स्थिति और दिशा का आपके मानसिक स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ता है। तो आईये आपको बताते हैं कि मनी प्लांट के हमारे जीवन ने क्या–क्या फायदे होते हैं।

घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट :-

मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में मनी प्लांट को लगाने से घर में धन – धान्य की कभी कमी नहीं होती है। इस दिशा में लगाने से घर में हमेशा सुख शांति बनी रहती है।

ऐसी जगह पर ना रखें मनी प्लांट :-

मनी प्लांट के पौधे को कभी भी भूलकर बाहर न रखें। शास्त्रों के मुताबिक मनी प्लांट को हमेशा सबसे छिपाकर रखना चाहिए ताकि किसी की भी नजर इस पर ना पड़े। कुछ लोगों की बुरी नजर के कारण मनी प्लांट सूख जाता है।

मनी प्लांट को सूखने न दें :-

वास्तु के अनुसार सूखा मनी प्लांट दुर्भाग्य का प्रतीक है। यह आपके घर की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है। इससे बचने के लिए मनी प्लांट को नियमित रूप से पानी देते रहें। अगर पत्ते सूखने लगें तो उन्हें काट कर हटा दें। इसे कभी भी पूर्व-पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए मनी प्लांट को पूर्व-पश्चिम दिशा में रखने से घर में परेशानी आती है। यदि आप शादीशुदा हैं, तो इससे सुनिश्चित करें कि मनी प्लांट इस दिशा में नहीं है। गलत दिशा में रखने से घर में झगड़े होते हैं।

Related Post