Latest News

उत्तर भारत में ठंड का बढ़ता कहर, दिल्ली घने कोहरे की चपेट में

NEEMUCH HEADLINES January 16, 2022, 10:37 am Technology

नई दिल्ली। उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में शनिवार को भी ठंड का कहर दिखाई दिया। जम्मू कश्मीर, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्य शीतलहर की चपेट में है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश एवं उत्तरी राजस्थान में मध्यम या हल्के बादल छाये रहे। उसने सूर्य की किरणों को धरती की सतह तक पहुंचने नहीं दिया। इस क्षेत्र में हल्का पश्चिमी विक्षोभ भी चल रहा है। कारणों से दिन ठंडा रहा। रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

कश्मीर में 21 दिसबंर से जारी चिल्लई कलां की वजह से भारी बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी यहां बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन शनिवार को कड़ाके की सर्दी रही और 14.8 डिग्री सेल्सियस के साथ अधिकतम तापमान इस मौमस के सबसे निचले स्तर पर रहा।

दिन में घने कोहरे के कारण सूर्य भी नहीं निकला। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक दिल्ली में घने से मध्यम कोहरा छाये रहने की संभावना है।

Related Post