आज मिथुन राशि में चंद्रमा का संचार, कैसा बीतेगा शनिवार, जानिए क्या कहता है आपका आज का भाग्यफल

NEEMUCH HEADLINES January 15, 2022, 8:36 am Technology

मेष:-

साहस पराक्रम में आज के दिन वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधानी बरतनी चाहिए गले और उदर से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आज के दिन कारोबारियों को अपने सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। कुछ जातकों को काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक पर अपने मान सम्मान का ख्याल रखते हुए आपको कार्य करने चाहिए। भाग्य आज 84% तक आपका साथ देगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ:-

आज इस राशि के कारोबारी अपने कारोबार का विस्तार करने का विचार बना सकते हैं। आर्थिक पक्ष के लिए भी आज का दिन शुभ साबित हो सकता है। समाज के किसी गणमान्य व्यक्ति से इस राशि के कुछ जातकों की मुलाकात हो सकती है। आज के दिन पिता का सहयोग आपको प्राप्त होगा जिससे जीवन की कई समस्याओं को आप हल कर सकते हैं। भाग्य आज 82% तक आपका साथ देगा। शनि स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन:-

आज पारिवारिक जीवन में आप संतुलन बिठा सकते हैं, किसी से मनमुटाव था तो दूर हो सकता है। आज के दिन आपकी कल्पनाशीलता बढ़ सकती है जिससे कला के क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को लाभ होगा। इस राशि के लोगों की एकाग्रता में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग आज के दिन आपको मिल सकता है। भाग्य आज 84% तक आपका साथ देगा। किन्नरों का आशीर्वाद लें।

कर्क:-

आज के दिन किसी वजह से आपका मन उदास हो सकता है। किसी दोस्त या रिश्तेदार से बात करके अच्छा महसूस कर सकते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर इस राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। मन को संतुलित करने के लिए प्राणायाम करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है उनका ख्याल रखें। भाग्य आज 75% तक आपका साथ देगा। भगवान शिव की आराधना करें।

सिंह:-

आज के दिन आपकी आय में वृद्धि हो सकती है या कहीं से धन लाभ हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए आज के दिन आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज के दिन आपके मन की नकारात्मक दूर हो सकती है। हालांकि इस राशि के जातकों को जल्दबाजी में आकर कोई भी बड़ा फैसला आज के दिन नहीं लेना चाहिए। भाग्य आज 88% तक आपका साथ देगा। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या:-

आज के दिन कोई तिकड़म लगाकर कार्यक्षेत्र में किसी असाध्य काम को पूरा कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। आईटी क्षेत्र में कार्य करते हैं तो कोई बड़ा प्रोजेक्ट आज के दिन हाथ लग सकता है। माता-पिता से संबंध सुधरेंगे। स्वास्थ्य में भी आज के दिन सुधार देखने को मिल सकता है। भाग्य आज 84% तक आपका साथ देगा। भगवान कृष्ण की पूजा करें।

तुला:-

आज के दिन तुला राशि के कई जातकों का भाग्योदय हो सकता है, अटकी हुई योजनाएं पूरी होंगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। कुछ जातकों के परिवार में आज के दिन शुभ मांगलिक कार्य हो सकते हैं। आपकी मानसिकता में भी सकारात्मक बदलाव आज के दिन देखने को मिल सकते हैं। व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावना है। भाग्य आज 90% तक आपका साथ देगा। माता संतोषी की पूजा करें।

वृश्चिक:-

आज के दिन किसी सीनियर की कोई बात आपको चुभ सकती है। कार्यक्षेत्र में माहौल आपके विपरीत हो सकती है इसलिए संभलकर रहें। हालांकि इस राशि के कुछ जातकों को अचानक से धन लाभ आज के दिन हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपको आज के दिन सावधान रहना होगा। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। भाग्य आज 78% तक आपका साथ देगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

धनु:-

जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं, कुछ लोग जीवनसाथी के साथ मिलकर अपने ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने भी आज जा सकते हैं। व्यापार में लाभ कमाने का मौका इस राशि के कारोबारियों को मिल सकता है। नौकरी पेशा हैं तो सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। पारिवारिक जीवन में बातचीत आज बहुत सावधानी से करें, कोई आपकी बात का बुरा मान सकता है। भाग्य आज 80% तक आपका साथ देगा। पीली वस्तुओं का दान करें।

मकर:-

आज शत्रुओं से सावधान रहें, किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा करने से आज के दिन बचें। यदि जॉब करने का विचार बना रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा अवश्य लें। परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य बिठाने के लिए आज आपको प्रयास करने पड़ेगें। यदि किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो आज योग-ध्यान करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। भाग्य आज 86% तक आपका साथ देगा। शिव परिवार की पूजा करें।

कुंभ :-

शिक्षा के क्षेत्र में इस राशि के विद्यार्थियों को सुखद परिणाम मिल सकते हैं। लव लाइफ में भी अच्छे बदलाव आने की संभावना है, कुछ लोग लवमेट के साथ घूमने भी निकल सकते हैं। आज के दिन माता-पिता के साथ आप अपने मन की बातें साझा करते नजर आ सकते हैं। आज के दिन कोई नयी पुस्तक इस राशि के कुछ जातक खरीद सकते हैं। भाग्य आज 86% तक आपका साथ देगा। राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

मीन:-

आज छोटे भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव आने की संभावना है जिससे आपको भी हार्दिक खुशी होगी। यदि नया मकान खरीदने का विचार बना रहे थे तो आज आपका ख्वाब पूरा हो सकता है। कुछ जातकों के घर में किसी रिश्तेदार की शादी का कार्ड आज के दिन पहुंच सकता है। भाग्य आज 85% तक आपका साथ देगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Related Post