किन राशियों के लोगों को अपने सामान के प्रति सावधान रहने की जरूरत जानिए आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch Headlines January 13, 2022, 6:16 am Technology

मेष:

आज आपका दिन अनुकूल हैं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आज आपके धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा करने का लाभ होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने और चोरी होने की आशंका है। नए अनुबंध प्राप्त होंगे।

वृषभ:

आज आपका व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। खानपान में संयम रखें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें, आपको आज सावधान रहने की जरूरत है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

मिथुन:

आज का दिन शुभ है और आपका दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रुपये-पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा करने में सफलता प्राप्‍त होगी। आपके संबंधों में मधुरता आएगी।

कर्क:

आज का दिन शुभ है। आज आपको पिता और उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा। आज आपको उपहार और सम्‍मान का लाभ मिलेगा। आज आपको भाग्य की बदौलत सुखद समाचार मिलेगा। भाई या पड़ोसी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। निजी सुख में व्यवधान आएगा।

सिंह:

आज का दिन शुभ है। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। आज रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। रिश्तों में गलतफहमी आ सकती है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

कन्या:

आज का दिन शुभ है। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको किसी वजह से शारीरिक और मानसिक क्लेश मिल सकता है। परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। विरोधी परास्त होंगे और भाग्‍य साथ देगा। तुला: आज का दिन आर्थिक मामलों में शुभ होगा। व्यावसायिक योजनाओं को बल मिलेगा। पद, प्रतिष्‍ठा की दिशा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य के मामले में भाग्‍य साथ देगा। क्रोध और भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टकारी होगा।

वृश्चिक:

आज का दिन शुभ है। आज आपको रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिल सकते हैं। अपने खानपान पर संयम रखें। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।

धनु:

आज दिन आपके अनुकूल है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी और आपके किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। भागदौड़ रहेगी।

मकर:

आज का दिन शुभ है और पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आज आपका कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने और चोरी होने की आशंका है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।

कुंभ:

शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में सफलता मिलेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। भाग्‍य आपके अनुकूल है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

मीन:

आज के दिन आपकी व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे और भाग्‍य साथ देगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

Related Post