शुक्र होंगे उदित, जानें दिन कैसा बीतेगा आपका जानिए आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch Headlines January 12, 2022, 5:51 am Technology

मेष:

आज के दिन मेष राशि के जातकों की धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में माता-पिता का सहयोग आपको प्राप्त होगा। आज शतरंज जैसे दिमागी खेल आप खेल सकते हैं। सामाजिक स्तर पर अपनी बातों से लोगों का दिल जीत सकते हैं। हालांकि दिन ढलने के बाद इस राशि के लोगों को धन हानि हो सकती है इसलिए धन से जुड़े मामलों को लेकर सावधान रहें। आज भाग्य 84% तक आपका साथ देगा। गौ माता को रोटी खिलाएं।

वृषभ:

आज के दिन विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि सहपाठियों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है इसलिए सोच-समझकर धन खर्च करें। चंद्रमा आज आपके एकादश भाव में विराजमान होंगे इसलिए आध्यात्मिक विषयों में भी आपकी रुचि जाग सकती है। विदेशी व्यापार से लाभ होगा। भाग्य आज 76% तक आपका साथ देगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

मिथुन:

आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे जिससे कार्यक्षेत्र में हर कार्य को तेजी के साथ आप पूरा कर सकते हैं। निवेश किया था तो आज के दिन धन लाभ हो सकता है। इस राशि के कारोबारियों को आज काफी मेहनत मशक्कत करते देखा जा सकता है। पारिवारिक जीवन में संतुलन होगा भाई-बहनों का सहयोग आपको प्राप्त हो सकता है। संचित धन में वृद्धि हो सकती है। भाग्य आज 84% तक आपका साथ देगा। गणेश जी की पूजा करें।

कर्क:

कर्क राशि के जातक अपने हुनर और काम करने के तरीके से कार्यक्षेत्र में अपनी छवि आज के दिन सुधार सकते हैं। वहीं कुछ जातकों का स्थान परिवर्तन भी आज के दिन हो सकता है। पारिवारिक जीवन में मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगे, आज के दिन अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए आप आगे आएंगे। किसी मित्र के साथ मिलकर अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। भाग्य आज 84% तक आपका साथ देगा। शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह:

आज सिंह राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिल सकता है। यदि कार्यक्षेत्र में किसी सीनियर के साथ मतभेद था तो वो भी आज दूर हो सकता है। संपत्ति में इजाफा हो सकता है। नए विषयों का अध्ययन आज के दिन सिंह राशि के कुछ जातक कर सकते हैं। पिता के जरिये सिंह राशि के कुछ जातकों को आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। भाग्य आज 88% तक आपका साथ देगा। सूर्य देव की उपासना करें।

कन्या:

आज के दिन असंतोष की भावना आपके अंदर घर कर सकती है इसलिए मन की चंचलता को दूर करने के लिए आपको योग ध्यान करना चाहिए। कारोबारियों को लेन-देन करते समय सतर्कता बरतनी चाहिए। इस राशि के कुछ जातकों को घर के सामान पर धन खर्च आज के दिन करना पड़ सकता है। आयात-निर्यात का कारोबार करते हैं तो लाभ मिलने की संभावना है। भाग्य आज 78% तक आपका साथ देगा। किन्नरों का आशीर्वाद लें।

तुला:

तुला राशि की विवाहित महिलाओं को अपने जीवनसाथी से वस्त्रादि आज के दिन उपहार में मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से भी आज का दिन सुखद साबित हो सकता है, संचित धन में वृद्धि होगी। सामाजिक स्तर पर आप अपनी बातों का जादू बिखेर सकते हैं। हालांकि साझेदारी में कारोबार करने वाले इस राशि के जातक किसी वजह से आज के दिन परेशान नजर आ सकते हैं। भाग्य आज 84% तक आपका साथ देगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

वृश्चिक:

आज के दिन वृश्चिक राशि के लोगों में आलस्य की अधिकता देखी जा सकती है। पिता से किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकते हैं लेकिन आपको उनसे बात करते समय मर्यादा का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। इस राशि के कुछ जातकों को आज के दिन अचानक से धन लाभ मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर किसी पुराने परिचित से आज के दिन मुलाकात हो सकती है। भाग्य आज 78% तक आपका साथ देगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु:

अध्ययन और अध्यापन में इस राशि के जातकों की रुचि बढ़ेगी। परिवार के किसी सदस्य को शिक्षा के क्षेत्र में कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है। लव लाइफ में अच्छे बदलाव आएंगे, लवमेट आपके साथ घूमने की डिमांड आज के दिन रख सकता है। यदि खेलकूद में हिस्सा लेने वाले हैं तो आज जीत आपको हासिल हो सकती है। भाग्य आज 86% तक आपका साथ देगा। गुरु ग्रह के बीज मंत्र का जप करें।

मकर:

आज के दिन संपत्ति से जुड़े किसी मामले में आपको सफलता मिल सकती है। माता के स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव आएंगे। कार्यक्षेत्र में इस राशि के जातकों को अपने सीनियर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं। दिन ढलने के बाद जीवनसाथी के साथ इस राशि के कुछ जातक रोमांटिक पल बिता सकते हैं। भाग्य आज 82% तक आपका साथ देगा। शनि ग्रह के बीज मंत्र का जप करें।

कुंभ:

आज के दिन कुंभ राशि के जातक अपनी दिनचर्या में अच्छे परिवर्तन लाने की कोशिश कर सकते हैं। साहस-पराक्रम में आज के दिन वृद्धि देखने को मिलेगी। इस राशि के कुछ जातक शेयर बाजार में पैसा आज के दिन लगा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में छोटे भाई-बहनों के साथ अच्छा समय आप बिता सकते हैं। गले से संबंधित कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है इसलिए तला-भुना भोजन खाने से बचें। भाग्य आज 84% तक आपका साथ देगा। ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप करें।

मीन:

मीन राशि के कई जातक आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते नजर आ सकते हैं। पैतृक कारोबार करते हैं तो लाभ मिल सकता है। वाणी में मधुरता देखने को मिलेगी जिससे सामाजिक स्तर पर आप मान-सम्मान पा सकते हैं। काम के सिलसिले में इस राशि के कुछ जातकों को आज के दिन यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाग्य आज 82% तक आपका साथ देगा। भगवान विष्णु की पूजा करें।

Related Post