अगर घर में अचानक से चूहों की संख्या में वृद्धि होने लगे तो जानिए इसके शुभ अशुभ संकेत

NEEMUCH HEADLINES January 10, 2022, 12:50 pm Technology

अगर घर में अचानक से चूहों की संख्या में वृद्धि होने लगे तो इसे शुभ माना जाय या अशुभ। इसके सम्बंध में हमारे समाज में दो तरह की धारणा है। कुछ लोग ते इसे शुभ मानते है तो कुछ लोग अशुभ मानते हैं।

अशुभ तथा शुभ मानने वालों का तर्क है कि चूहों के क्रिया कलाप पर ध्यान देना चाहिए।

मानते हैं अशुभ :-

-प्रचलित मान्यता पर अगर गौर किया जाय तो पता चलता है कि अगर अचानक से आपके घर में चूहों की बढे। लाख प्रयास के बाद भी अगर वह घर से दूर न जायें तो इसे समस्या आने का संकेत माना जाता है।

-कहा गया है कि अगर चूहे बडे़-बडे़ और लम्बे बिल बना रहे है। काफी प्रयास के बाद भी वह घर नही छोड़ रहे हैं। ऐसे में कहा जाता है कि शत्रु आपकों नुक्सान पहुंचाने वाले है। आपको चूहों की इस हरकत से सावधान होना चाहिए।

-अगर घर में चूहे ज्यादा हैं। वह घर के समानो को कुतर रहे हैं तो माना जाता है कि सुख समृद्धि कम होने वाली है।

मानते है शुभ :-

-चूहों की तरह दिखने वाली छछूंदर को घर में दिखना शुभ माना जाता है। इसे लक्ष्मी स्वरूप माना जाता है। बताया गया है कि अगर कई छछूंदर एक साथ लाइन बनाकर आपके घर में प्रवेश करें तो माना जाता है कि बहुत जल्दी ही धन लाभ होने वाला है।

-घर में चूहों का दिखना रात के समय आवाज करना आपको आने वाली समस्या से आगाह करता है। कहा गया है कि हमें चूहों को न तो मारना चाहिए। और न ही छछूंदरो को ही मारना चाहिए। इन्हे मारने से दोष लगता है।

-चूहो को भगवान श्री गणेश का वाहन माना गया है। इनको नक्सान नही पहुचाने के बजाय घर से बाहर करने के लिए फिटकरी रखना चाहिए। इससे दोष नही होता।

Related Post