देखें शिव योग में आज आपका दिन कैसा रहेगा जानिए आज का आपका राशिफ़ल

Neemuch Headlines January 10, 2022, 6:59 am Technology

मेष:

सप्ताह का पहला दिन मेष राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा, कार्यक्षेत्र में बीते समय में किये गये कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। परिवार के लोगों के बीच शांति और सौहार्द बना रहेगा। आज के दिन वाहन चलाते समय नियमों का उल्लंघन करने से बचें। सामाजिक स्तर पर आप मुखर नजर आएंगे और अपनी बातों को स्पष्टता से लोगों के समक्ष रखेंगे। भाग्य 80% तक आज आपका साथ देगा। ओम अं अंगारकाय नम: मंत्र का जप करें।

वृषभ:

खर्चों में आज वृद्धि हो सकती है लेकिन घर के लोगों का आपको अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा जिससे कई आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आज के दिन वृषभ राशि के लोगों को कर्ज लेने से बचना चाहिए। विदेशी व्यापार से इस राशि के कुछ जातकों को मुनाफा कमाने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको मिश्रित फल प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य 75% तक आज आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

मिथुन:

आज के दिन पारिवारिक जीवन में अनुकूल बदलाव आ सकते हैं। पैतृक कारोबार से इस राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र का वातावरण सकारात्मक होगा जिससे आपको काम करने में मजा आएगा। धन से जुड़ी किसी समस्या के कारण परेशान थे तो आज के दिन उसका हल आपको मिल सकता है। कुछ नौकरी पेशा लोगों का ट्रांसफर उनकी मनचाही जगह पर हो सकता है। भाग्य 90% तक आज आपका साथ देगा। बुध ग्रह के बीज मंत्र का जप करें।

कर्क:

आज दिन की शुरुआत में आप सकारात्मक विचारों से ओतप्रोत रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे जिससे आपके वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। सामाजिक स्तर पर अनावश्यक मुद्दों पर बातचीत करने से आज के दिन कर्क राशि के जातकों को बचना होगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो आज के दिन अत्यधिक मसालेदार भोजन करने से बचें। भाग्य 85% तक आज आपका साथ देगा। शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।

सिंह:

शिक्षा, मीडिया, न्याय और मेडिकल क्षेत्र में कार्यरत सिंह राशि के जातकों को अपने क्षेत्र में आज प्रगति मिल सकती है। भाग्य का पूरा सहयोग इस राशि के जातकों को प्राप्त होगा। पिता के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी विरोधी भी आज आपके काम की तारीफ करते नजर आ सकते हैं। आज आप अपने छोटे भाई-बहनों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें कोई सीख भी दे सकते हैं। भाग्य 92% तक आज आपका साथ देगा। ऊँ घृणि: सूर्याय नम: मंत्र का जप करें।

कन्या:

आलस्य को आज के दिन खुद पर हावी न होने दें नहीं तो बनते काम बिगड़ सकते हैं। माता के पक्ष के लोगों से इस राशि के कुछ जातकों की मुलाकात आज हो सकती है। कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से दूर रहें नहीं तो आपकी छवि बिगड़ सकती है। सामाजिक स्तर पर आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ सकता है, हालांकि बोलने से ज्यादा लोगों को सुनने की कोशिश करेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा। भाग्य 75% तक आज आपका साथ देगा। गणेश जी की आराधना करें।

तुला:

तुला राशि के लोगों को आज अपने आर्थिक पक्ष पर ध्यान देना होगा, शाम के वक्त अनचाहे खर्चे बढ़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता देखने को मिलेगी, जीवनसाथी आपकी पसंद का भोजन आज बना सकता है। माता या पिता को लेकर जो चिंताएं आपके मन में थीं आज दूर हो सकती हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। भाग्य 80% तक आज आपका साथ देगा। माता संतोषी की पूजा करें।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के लोगों को अपने नजरिये में आज बदलाव लाना चाहिए, लोगों के नकारात्मक पक्ष को देखने की बजाय खूबियों को देखें। मन की चंचलता को दूर करने के लिए योग ध्यान करना आपके लिए लाभदायक होगा। आज पिता के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं। हालांकि वृश्चिक राशि के कुछ जातकों को आज ऐसे लोगों से धन लाभ प्राप्त हो सकता है जिनसे किसी भी लाभ की उनको उम्मीद नहीं थी। भाग्य 76% तक आज आपका साथ देगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु:

आज के दिन धनु राशि के लोग ऐसे विषयों को समझने की कोशिश कर सकते हैं जिनमें उनकी अच्छी पकड़ नहीं है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, एकाग्रता में वृद्धि होगी। इस राशि के विवाहित जातक आज अपने जीवनसाथी की इच्छाओं का सम्मान करेंगे जिससे वैवाहिक जीवन में भी सकारात्मकता आएगी। सामाजिक स्तर पर अपने व्यवहारिक ज्ञान से आप लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। भाग्य 86% तक आज आपका साथ देगा। पीले वस्त्र पहनकर घर से निकलें।

मकर:

मकर राशि के कुछ लोग आज काम के संबंध में छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। आज के दिन आप में आशा और उत्साह देखने को मिलेगा जिससे कार्यक्षेत्र में सुखद परिणाम आपको प्राप्त हो सकते हैं। सामाजिक स्तर पर लोगों के साथ अपने अनुभव आज के दिन साझा कर सकते हैं। परिवार के लोगों के बीच शांति और प्रेम बनाए रखने के लिए इस राशि के जातकों को थोड़े प्रयास करने पड़ सकते हैं। भाग्य 84% तक आज आपका साथ देगा। ऊँ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जप करें।

कुंभ:

कुंभ राशि वाले आज अपने जीवन में बेहतर बदलाव लाने के लिए नए लक्ष्य तय कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष में सुधार आएगा और धन को संचित करने में आप कामयाब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपकी नेतृत्व करने की क्षमता से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रह सकता है, पिता के सहयोग से जीवन की कई समस्याओं का हल आप प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य 86% तक आज आपका साथ देगा। भगवान राम की पूजा करें।

मीन:

आज के दिन किसी पुराने मित्र या दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। घर के लोगों के साथ मिलकर इस राशि के कुछ जातक धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। नौकरीपेशा हैं तो अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से सहकर्मियों का दिल आज के दिन जीत सकते हैं। सरकारी अड़चनों के कारण कोई कार्य अटका हुआ था तो आज के दिन पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य में भी बेहतर बदलाव आने की संभावना है। भाग्य 82% तक आज आपका साथ देगा। ऊँ बृं बृहस्पतये नम: मंत्र का जप करें।

Related Post