बड़ी खबर: पुलवामा एनकाउंटर में भारतीय सुरक्षाबलों ने 3 दहशतगर्दों को मार गिराया, सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के

NEEMUCH HEADLINES January 5, 2022, 2:51 pm Technology

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के चांदगाम इलाके में सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में सेना ने अब तक तीन आतंकी को मार गिराया है। ये सभी आतंकी दहशतगर्दी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के बताये गए हैं। तीनों आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।

पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी की। इसी के साथ दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

Related Post