15+ वैक्सीनेशन का आज दूसरा दिन, पहले दिन 40 लाख को लगा टीका, अब तक 54 लाख रजिस्ट्रेशन

NEEMUCH HEADLINES January 4, 2022, 9:13 am Technology

देश में 15 से 18 साल के बच्चों का कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है।

आज बच्चों के वैक्सीनेशन का दूसरा दिन है. सोमवार को पहले दिन करीब 40 लाख बच्चों को कोरोना का टीका दिया गया. जबकि अब तक 54 लाख से ज्यादा बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया कि रात 8 बजे तक जो आंकड़े आए, उसके मुताबिक 40 लाख से ज्यादा बच्चों ने पहले दिन कोरोना का टीका लिया।

देशभर में पहले दिन के वैक्सीनेशन के आंकड़े पर पीएम मोदी ने भी खुशी जाहिर की और बच्चों का हौसला बढ़ाया।

Related Post