Latest News

नए साल के पहले दिन उत्तर भारत में ठंड का कहर लगातार जारी, आम जनता अलाव के सहारे सर्दी का सितम झेल रही

NEEMUCH HEADLINES January 1, 2022, 2:25 pm Technology

नई दिल्ली। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी उत्तरप्रदेश और बिहार के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य क्षोभ मंडल स्तरों पर श्रीलंका तट के पास बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर है।

1 जनवरी की रात तक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है। स्काईमेट के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ, जो अपेक्षाकृत काफी मजबूत है, 4 जनवरी से पश्चिमी हिमालय और 5 जनवरी से उत्तरी मैदानी इलाकों को प्रभावित करना शुरू कर देगा। शीतदंश से कई राज्य प्रभावित होंगे।

पिछले 24 घंटों के दौरान चेन्नई और आसपास के इलाकों में रिकॉर्ड तोड़ भारी बारिश हुई। आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। तमिलनाडु के अंदरुनी हिस्सों और रायलसीमा के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सा में शीतलहर का स्थिति देखा गई। में आई कमी जानिए कहां कैसा है मौसम हो सकती है। असम और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। गंगा के मैदानी इलाकों में घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

Related Post