Latest News

साल का अंतिम दिन आपके लिए कैसा रहेगा, देखें आज का भविष्यफल

Neemuch Headlines December 31, 2021, 6:48 am Technology

मेष:

मेष राशि के जातक आज यात्रा के दौरान अपने सामान का बेहद ख्याल रखें। बाहर का तला-भुना भोजन करने से बचें नहीं तो स्वास्थ्य खराब हो सकता है। गूढ़ विषयों में इस राशि के जातकों की रुचि आज के दिन देखी जा सकती है। आज अपनी खामियों को आप पहचानेंगे और उन्हें दूर करने की कोशिश भी करेंगे। अपनी बातों को दूसरों के सामने रखने में इस राशि के कुछ जातकों को हिचकिचाहट महसूस हो सकती है। भाग्य आज 75% तक आपका साथ देगा। हनुमान जी की पूजा करें।

वृषभ:

आज के दिन वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी का आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज अपने पार्टनर के साथ कारोबार को लेकर बातचीत कर सकते हैं। घर के छोटे-छोटे कार्य करके आप अपने माता-पिता की सहायता कर सकते हैं। आपके बच्चे हैं तो उनकी ओर से कोई अच्छी खबर आपको सुनने को मिल सकती है। भाग्य आज 80% तक आपका साथ देगा। सफेद वस्त्रों का दान करें।

मिथुन:

जिस लक्ष्य का आप पीछा कर रहे हैं उसके रास्ते में कुछ अड़चन आज के दिन आपको आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपकी कमियां बॉस को बता सकते हैं, काम को लेकर सजग रहें। आवश्यकता से अधिक आज के दिन किसी पर भी भरोसा न करें। माता के पक्ष के लोगों से मुलाकात कर सकते हैं और उनके साथ मिलकर पार्टी कर सकते हैं। दिन कुल मिलाकर सामान्य रहेगा। भाग्य आज 78% तक आपका साथ देगा। हरे वस्त्रों का दान करें।

कर्क:

अगर किसी वजह से आपकी शिक्षा बीच में ही छूट गई थी तो उसे फिर से शुरू करने का विचार आपके दिमाग में आ सकता है। इस राशि के कुछ जातक विदेशी भाषा सीखने का विचार भी बना सकते हैं। सामाजिक स्तर पर अपनी वाणी से लोगों का दिल जीत पाएंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है, हालांकि संतान की सेहत का आपको ख्याल रखना चाहिए। भाग्य आज 84% तक आपका साथ देगा। शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह:

परिवार के किसी व्यक्ति के साथ आज के दिन आप अपने दिल की बातें साझा कर सकते हैं। माता से दूर रहते हैं तो आज उनकी याद सता सकती है। इस राशि के कुछ लोग आज के दिन अपने वाहन या घर की साफ सफाई करते नजर आ सकते हैं। हृदय से संबंधित कोई स्वास्थ्य समस्या है तो आज के दिन अपना ख्याल रखें। भाग्य आज 82% तक आपका साथ देगा। भगवान विष्णु की पूजा करें।

कन्या:

कन्या राशि के कुछ लोगों को आज गले से संबंधित स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना प्रतिद्वंदी आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है इसलिए सावधान रहें। पारिवारिक जीवन में छोटे भाई-बहनों के सहयोग से आपके काम बनेंगे। विद्यार्थियों के अंदर आज एकाग्रता की वृद्धि देखने को मिलेगी जिससे शिक्षा क्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर हो जाएंगी। भाग्य आज 84% तक आपका साथ देगा। गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला:

आज के दिन तुला राशि के कुछ जातकों को अपने दूर के किसी रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पैतृक संपत्ति में इजाफा होने की भी संभावना है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। धन से जुड़े किसी मामले को लेकर परेशान थे तो उसका हल भी आज के दिन आपको प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भाग्य आज 84% तक आपका साथ देगा। माता संतोषी की पूजा करें।

वृश्चिक:

यदि बीते दिनों में आप मानसिक परेशानियों से गुजरे हैं तो आज के दिन उन परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। अधिकारियों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में अटके काम पूरे हो सकते हैं। आज साल का अंतिम दिन है इसलिए परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने आप निकल सकते हैं। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की तबीयत यदि खराब है तो उनके साथ आज समय बिताएं। भाग्य आज 86% तक आपका साथ देगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

धनु:

धनु राशि के लोगों को आज के दिन आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। दोस्त या रिश्तेदारों के साथ आप पार्टी कर सकते हैं और खूब धन भी खर्च कर सकते हैं। हालांकि आध्यात्मिक विषयों में इस राशि के जातकों की रुचि बढ़ेगी। खानपान का इस राशि के जातकों को ध्यान रखना होगा। लवमेट के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने निकल सकते हैं। भाग्य आज 83% तक आपका साथ देगा। गुरुजनों का आशीर्वाद लें।

मकर:

मकर राशि के जातक आज कई स्रोतों से धन लाभ कमा सकते हैं। यदि आप कारोबार करते हैं तो धन में आशातीत वृद्धि देखने को मिल सकती है। शिक्षा अर्जित कर रहे हैं तो आज के दिन ध्यान थोड़ा विचलित हो सकता है। इस राशि के कुछ लोग आज काम से समय निकालकर कुछ समय अपने माता-पिता के साथ गुजारना पसंद करेंगे। भाग्य आज 80% तक आपका साथ देगा। भगवान राम और माता सीता की पूजा करें।

कुंभ:

जिन लोगों को आज के दिन ऑफिस जाना पड़ रहा है वो ऑफिस में थोड़ा आलस्य महसूस कर सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। कुछ जातक आज से अपने पिता का कारोबार संभाल सकते हैं। आज के दिन अपने जीवनसाथी से कोई भी ऐसा वादा न करें जिसे आप निभा नहीं पाएंगे। पुराने मित्रों से मिलकर दिन सुखद बन सकता है। भाग्य आज 83% तक आपका साथ देगा। शनि चालीसा का पाठ करें।

मीन:

आज मीन राशि के लोगों को भाग्य का खूब सहयोग प्राप्त होगा। कहीं पैसा अटका था तो आज के दिन वापस मिल सकता है। शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले लोग भी मुनाफा कमा सकते हैं। हालांकि इस राशि वालों को अपने स्वास्थ्य का आज विशेष ध्यान देना होगा शाम के समय अचानक से तबीयत खराब हो सकती है। कुछ जातक जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं। भाग्य आज 90% तक आपका साथ देगा। घर से पीले वस्त्र पहनकर निकलें।

Related Post