Latest News

ग्रहों की स्थिति में बदलाव का आज ऐसा रहेगा राशियों पर प्रभाव जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch Headlines December 30, 2021, 6:47 am Technology

मेष:

आज के दिन चंद्रमा आपके षष्ठम भाव में रहेंगे, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान आज के दिन रखना चाहिए। लोगों के साथ बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल भी आपको सोच-समझकर करना चाहिए। किसी अनजान शख्स पर भरोसा करने से आज के दिन बचें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर भी सावधान रहें। भाग्य आज 75% तक आपका साथ देगा। हनुमान जी की पूजा करें।

वृषभ:

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा, वहीं जिन लोगों ने इंटरव्यू दिया था उनको भी आज के दिन कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लव लाइफ में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। यदि आपकी संतान को लेकर कोई चिंता आपके दिमाग में थी तो आज के दिन वो दूर हो सकती है। देर रात तक जागने से आज के दिन बचें नहीं तो तबीयत पर बुरा असर पड़ सकता है। भाग्य आज 80% तक आपका साथ देगा। शुक्र ग्रह के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन:

अपने लक्ष्यों को लेकर मिथुन राशि के जातक आज के दिन सक्रिय नजर आएंगे। कारोबारी कोई नीति अपनाकर कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। दिन के वक्त किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके काम आ सकती है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बैठाने की कोशिश आप कर सकते हैं। सुबह उठकर प्राणायाम करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। भाग्य आज 84% तक आपका साथ देगा। बहन या बुआ को उनकी पसंद का उपहार दें।

कर्क:

यदि आपकी माता नौकरी पेशा हैं तो आपको आज के दिन उनसे लाभ प्राप्त हो सकता है। वाहन चलाते समय कर्क राशि के लोगों को सावधान रहना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मुद्दा यदि किसी वजह से अटका हुआ था तो आपको आज के दिन उसका हल प्राप्त हो सकता है। गले और छाती से जुड़ी कोई स्वास्थ्य समस्या इस राशि के जातकों को हो सकती है। आज भाग्य 77 प्रतिशत आपके साथ है, शिवजी का अभिषेक करें, चावल का दान भी शुभ रहेगा।

सिंह:

साहसिक कार्यों में इस राशि के जातक आज के दिन हिस्सा ले सकते हैं। छोटे भाई-बहनों से आपके संबंध सुधरेंगे। काम के संबंध में आपको ना चाहते हुए भी आज के दिन छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यदि कोई शारीरिक परेशानी है तो उससे आज के दिन आपको निजात मिल सकती है। यदि आपकी उम्र 50 साल से ज्यादा है और दवाइयां लेते हैं तो समय पर दवाइयां आपको लेनी चाहिए। भाग्य आज 82% तक आपका साथ देगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

कन्या:

आज के दिन को लेकर यदि आपने कोई प्लान किया था तो उस प्लान में आपको सफलता मिल सकती है। अपनी वाणी के प्रभाव से आप कार्यक्षेत्र में लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे थे तो किसी रिश्तेदार की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है। घर में किसी मेहमान के आने की भी संभावना है। भाग्य आज 85% तक आपका साथ देगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला:

आपका मन यदि किसी चिंता को लेकर उलझा हुआ है तो उलझन को सुलझाने के लिए आपको अपने जीवनसाथी या माता-पिता से खुलकर बात करनी चाहिए। स्वास्थ्य में आज के दिन सुधार आएगा लेकिन शाम के समय आपको खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस राशि के विद्यार्थियों की एकाग्रता में आज के दिन वृद्धि देखने को मिल सकती है। भाग्य आज 88% तक आपका साथ देगा। शिव परिवार की पूजा करें।

वृश्चिक:

अनचाहे खर्चों को लेकर जो परेशानियां आपके मन में थी आज दूर सकते हैं। काम की वजह से आज परिवार के लोगों को समय देना मुश्किल हो सकता है। इस राशि के कुछ जातकों को जोड़ों में दर्द की समस्या आज हो सकती है, ख्याल रखें। रात को सोने से पूर्व आपको गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए इससे मानसिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।। भाग्य आज 76% तक आपका साथ देगा। सुबह और शाम के समय सैर करें।

धनु:

दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्त हो सकती है लेकिन दिन के बढ़ने के साथ एक ऊर्जा आपके अंदर देखने को मिल सकती है। सहकर्मी कार्यक्षेत्र में आपका सहयोग करते दिखेंगे। यदि आप पैतृक कारोबार करते हैं तो लेनदेन करते समय आज के दिन आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत होगी। अनजान लोगों के साथ अपनी बातें सोच-समझकर साझा करें। भाग्य आज 82% तक आपका साथ देगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीया जलाएं।

मकर:

मकर राशि के विद्यार्थी आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं और इस विषय में अपने गुरुजनों या माता-पिता से बात कर सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि में आज के दिन सुधार होगा। चिंताओं से आपको मुक्ति मिल सकती है। विदेशी स्रोतों से इस राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होने की संभावना है। स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। भाग्य आज 90% तक आपका साथ देगा। भगवान कृष्ण की पूजा करें।

कुंभ:

आज के दिन कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों के साथ संतुलन बैठने में दिक्कत आ सकती हैं। पिता के द्वारा आपको धन लाभ प्राप्त हो सकता है। किसी कानूनी मसले में फंसे हैं तो उसका हल ढूंढ सकते हैं। सामाजिक स्तर पर किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। कुछ लोग काल्पनिक दुनिया में खोए नजर आ सकते हैं। भाग्य आज 83% तक आपका साथ देगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें|

मीन:

भाग्य के सहारे आज मीन राशि के जातक कई बिगड़े कामों को भी बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग प्रेम में पड़े हैं वो अपने लवमेट को खुश करने के लिए कोई उपहार ले सकते हैं। आज के दिन आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी और सोशल मीडिया पर किसी आध्यात्मिक गुरु के प्रवचन सुन सकते हैं। सेहत को लेकर जो चिंताएं थीं वो भी दूर हो सकती हैं। भाग्य आज 92% तक आपका साथ देगा। पीले रंग के वस्त्र पहनकर घर से निकलें।

Related Post