Latest News

आज का पंचांग, जानिये आज के तिथि मुहूर्त और शुभ योग का चक्र

NEEMUCH HEADLINES December 24, 2021, 8:31 am Technology

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 03, शक संवत 1943, पौष कृष्ण, पंचमी शुक्रवार विक्रम संवत 2078। सौर पौष मास प्रविष्टे 10, जमादि उल्लावल 19, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 दिसंबर सन् 2021 ई०।

सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। पंचमी तिथि सायं 07 बजकर 35 मिनट तक षष्ठी तिथि का आरंभ, विष्कुंभ योग मध्याह्न 12 बजे तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 07 बजकर 35 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 07 बजकर 11 मिनट पर

सूर्यास्त का समय :- शाम 05 बजकर 30 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्त :-

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 41 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 04 मिनट से 02 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 20 मिनट से 05 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।

अमृत काल मध्‍यरात्रि 01 बजकर 37 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक।

रवि योग अगली सुबह 04 बजकर 10 मिनट से 07 बजकर 12 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 09 बजकर 15 मिनट से 09 बजकर 56 मिनट तक रहेगा

इसके बाद दोपहर 12 बजकर 41 मिनट से 01 बजकर 23 मिनट तक।

आज के उपाय :-

कुल देवी देवता की पूजा करें। देवी लक्ष्मी के मंत्रों का जप करें।

Related Post