Latest News

आज मार्गशीर्ष पूर्णिमा, जानें राहु काल कब से कब तक

Neemuch Headlines December 19, 2021, 5:29 am Technology

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 28, शक संवत् 1943, मार्गशीर्ष शुक्ल, पूर्णिमा रविवार, विक्रम संवत् 2078। सौर पौष मास प्रविष्टे 5, जमाद अल अव्वल 14, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 दिसंबर सन 2021 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। पूर्णिमा तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 6 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। मृगशिरा नक्षत्र सायं 4 बजकर 52 मिनट तक उपरांत आद्र्रा नक्षत्र का आरंभ। शुभ योग पूर्वाह्न 10 बजकर 8 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग आरंभ। बव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 06 मिनट तक उपरांत कौलव करण आरंभ। चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत :-

त्योहार मार्गशीर्ष पूर्णिमा।

सूर्योदय का समय 19 दिसंबर 2021 : सुबह 7 बजकर 9 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 19 दिसंबर 2021 : शाम 5 बजकर 28 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 19 दिसंबर 2021 :-

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 2 मिनट से 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 18 मिनट से 5 बजकर 42 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 5 बजकर 19 मिनट से 6 बजकर 14 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 19 दिसंबर 2021 :-

राहुकाल शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। यमगंड दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम को 4 बजकर 5 मिनट से 4 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

आज के उपाय :-

आज रविवार है। सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और सफेद चंदन चढ़ाएं।

Related Post