हिमाचल में मौसम ने ली करवट: मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी, पारा शून्य से नीचे लुढ़का, भारत के कई राज्यो में ओर बढ़ेगी ठण्ड

NEEMUCH HEADLINES December 18, 2021, 10:08 am Technology

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पारा लुढ़क गया है। क्रिसमस और नए साल से पहले मौसम ने करवट ली और राज्य के कई हिस्सों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया जिससे मौसम में तेजी से गिरावट आई है। सर्द हवाओं के रुख से ठिठुरन बढ़ गई है।

मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है जिससे सैलानियों के चेहरे पर रौनक आ गई है। मनाली में बर्फ़, बारिश की बूदों की तरह बरस रही है जिसका पर्यटक जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। मनाली के माल रोड पहुंचे सैलानी बर्फबारी को जमकर एंजॉय कर रहे हैं और खूब मस्ती कर रहे हैं। पूरा माल रोड बर्फ की सफेद चादर में लिपटा नजर आ रहा है।

हिमाचल के मनाली में सीज़न की पहली बर्फ़बारी लाहौल स्पीति में भी बर्फबारी हुई है जिससे पारा शून्य से नीचे चला गया है। इसके अलावा हिमाचल के चंबा, कांगड़ा, शिमला, किन्नौर, डलहौजी, केलांग, कुफरी और सोलन में भी हिमपात हुआ है। पहाड़ों पर हुई इस बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर जैसे मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है।

शीतलहर की चपेट में आएगा उत्तर भारत :-

शिमला और मनाली के अलावा संजौली, नारकंडा, कुफरी, डलहौजी, डायनकुंड, कोठी और रोहतांग में भी बर्फ पड़ी है। पहाड़ों में आज हुई इस बर्फबारी का असर अब आने वाले दिनों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में देखने को मिलेगा। इन राज्यों में पिछले 2-3 दिन से तापमान में तेजी से गिरावट आई है।

अगले कुछ दिनों के अंदर अब पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में होगा। साथ ही घना कोहरा भी दस्तक देगा।

Related Post