Latest News

जीरन पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में डेढ़ वर्ष से फरार ईनामी आरोपी अनिल सिंह को किया गिरफ्तार

NEEMUCH HEADLINES August 15, 2021, 5:14 pm Technology

जीरन। दिनांक 13.07.2020 को थाना नीमच सिटी के सउनि राजेन्द्र सिंह सिसोदिया के द्वारा बोरदिया रोड़ जवासा फंटा पर वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन अल्टो 800 कार नम्बर एमपी 44 सीए 7248 को रोकने पर आरोपी अनिल अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में भाग गया था जिसपर से थाना नीमचसिटी पर अपराध क्रं. 270/2020 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना थाना प्रभारी जीरन के द्वारा की जा रही है। पुलिस अधीक्षक, जिला नीमच सुरज कुमार वर्मा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश और नगर पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ल के मार्गदर्शन में निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में टीम द्वारा आरोपी अनिल को गिरफ्तार करने का अथक प्रयास किया गया। आरोपी विगत डेढ़ वर्षों से फरार चल रहा था। दिनांक 14.08.2021 को मुखबीर की सूचना पर से आरोपी अनिल पिता जालम सिंह को ग्राम बराणा से नाकाबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया। आरोपी अनिल के विरूद्ध थाना नीमच सिटी पर सदर अपराध के अतिरिक्त अपराध क्रं. 96/2021 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट व अपराध क्रं. 195/2021 धारा 353,332,336,506,34 भादवि का कायम है। आरोपी अनिल ईनामी फरार आरोपी होकर इसपर 10,000 रूपये का ईनाम घोषित था।

उक्त कार्यवाही मे सउनि विरेन्द्र सिंह बिसेन प्र.आर. प्रणव तिवारी प्र.आर प्रकाश सिनम, आर. धर्मेन्द्र सिंह, आर. लोकेन्द्र आर्य, आर. विवेक धनगर, आर. विक्रम धनगर,का सराहनीय योगदान रहा।

Related Post