भोपाल । मध्य प्रदेश में आज बुधवार को 13 जिलों में बारिश, आंधी और मेघगर्जन की संभावना जताई गई है। फिलहाल 21 मार्च तक मौसम का मिजाज यूही बने रहने का अनुमान है। मार्च अंत में तापमान बढ़ने से गर्मी का असर तेज होने की संभावना है। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से आज से अगले चार दिन मध्य प्रदेश का मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने बुधवार से शनिवार तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई है।
इस दौरान कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।इससे तापमान में भी 2 से 4 °C तक गिरावट देखने को मिलेगी। मंगलवार (18 मार्च 2026) को खरगोन में अधिकतम तापमान 38.6 °C दर्ज किया गया। जबलपुर, भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी पारा 35 °C के आसपास रहा। एक साथ कई मौसम प्रणालियां सक्रिय, 18 से 21 मार्च तक बारिश का दौर मौसम विज्ञान केन्द्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर कई मौसम प्रणालियां सक्रिय है। इसमें एक पश्चिमी विक्षोभ और पांच चक्रवातीय परिसंचरण शामिल है। एक पश्चिमी विक्षोभ मध्योपरी स्तर की पश्चिमी पवनों में एक ट्रफ के रूप में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर उत्तर में अवस्थित है।
इसके असर से 18 से 21 मार्च तक प्रदेश में बारिश, बादल और आंधी की स्थिति बनी रहेगी। 22 मार्च से फिर मौसम में बदलाव आएगा और तापमान के बढ़ने से गर्मी का असर तेज होने के संकेत हैं। बारिश के बाद मार्च अंत में फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
तापमान में इजाफा होने से गर्मी का असर तेज होगा। अप्रैल-मई में ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 °C के पार जा सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी भीषण गर्मी का असर रहेगा। बुंदेलखंड और पूर्वी मध्यप्रदेश (विंध्य क्षेत्र) में हीट वेव चलने की आशंका है।
18 से 21 मार्च तक इन जिलों में अलर्ट 18 मार्च: नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। ग्वालियर और चंबल संभाग में बिजली गिरने चमकने की संभावना है।
19 मार्च: भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर, गुना, राजगढ़, आगरमालवा, शाजापुर, सिहोर, नर्मदापुरम, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, देवास हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, इंदौर, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट। 20 मार्च: श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर, सतना, मैहर, कटनी, उमरिया, रीवा, मउगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, उमरिश, दमोह, जबलपर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, नर्मदापुर, रायसेन, सिहोर, भोपाल, विदिशा, अशोकनगर, शाजापुर, राजगढ़, गुना।
21 मार्च: ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मउगंज, सीधी, सिंगरौली।