Latest News

अवैध शराब के प्रकरण में तीन वर्षो से तथा लुट के प्रयास के प्रकरण फरार चल रहे 5000 रू के ईनामी आरोपी को मनासा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Neemuch headlines August 10, 2021, 7:49 pm Technology

नीमच। सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिले में स्थाई फरारी वारंट तामीली अधिक से अधिक करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में मनासा टी आई केएल दांगी के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस ने अवैध शराब के प्रकरण में तीन वर्षो से तथा लुट के प्रयास के प्रकरण में फरार चल रहे 5000 रू के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासील की है। जानकारी के अनुसार दिनांक 10.11.2018 को मनासा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी की हिरालाल बांछडा नि. बर्डीया के खेत भोपाली जंगल में अवैध रूप से हाथ भटटी की कच्ची शराब निकाली जा रही है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए भोपाली जंगल से घटनास्थल से 500 लीटर अवैध हाथ भटटी की कच्ची शराब किमती 50000 रू की जप्त की गयी थी जिसमें मोके से फरार आरोपी विजेश उर्फ विजय पिता मानसिंह बांछडा उम्र 40 साल नि० बर्डीया का आज दिनांक तक प्रकरण में फरार चल रहा था। आरोपी विजेश उर्फ विजय पिता मानसिंह बांछडा द्वारा फरारी के दौरान फरियादी अर्जुन पिता भोनीराम मीणा नि० भोपाली के साथ लुट का प्रयास किया गया था जिसमें भी आरोपी विजेश घटना दिनांक से फरार था जिसे मनासा पुलिस द्वारा आज दिनांक 10.08.2021 को गिरफ्तार किया गया है। अपराधों में आरोपी विजेश पर 5000 रू का ईनामी उदघोषणा जारी की गयी थी। इस कार्य में थाना प्रभारी मनासा केएल दांगी व उप निरीक्षक आजाद मोहम्मद खान व उनकी टीम का सराहनीय भुमिका रही।

Related Post