मनासा पुलिस ने देशी कलाली के पिछे सांडीया रोड पर कार्यवाही करते हुए 22 सटोरियों को धरदबोचा साथ ही 32690 रू राशि जप्त की

Neemuch headlines August 9, 2021, 10:22 pm Technology

मनासा। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा द्वारा जुआ सटटा मादक पदार्थ की तस्करी व अवैध शराब के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच, एस एस कनेश व एसडीओपी मनासा संजीव मुले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक केएल दांगी एवं उनकी टीम ने सांडीया रोड कलाली के पिछे भुखण्ड पर कार्यवाही करते हुए 22 लोगों को धरदबोचा तथा उनके विरूध्द प्रकरण पंजिबध्द करने के साथ ही उनसे कुल 32690 रू किये गये जप्त। जानकारी के अनुसार थाना मनासा पर पदस्थ उनि० फतेहसिंह आंजना को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि सांडीया रोड पर कलाली के पिछे कुछ लोग हारजित का दाव लगा कर जुआ खेल रहे है सूचना पर कार्यवाही करते हुए सांडीया रोड कलाली के पिछे 22 लोगो को पकडकर 32690 रू जप्त कर जुआ अधिनियम की कार्यवाही की गयी है

पकड़े गये आरोपीयों के नाम निम्नानुसार है।

01. फुलचंद पिता रूपचंद चौधरी उम्र 73 साल नि० मनासा,

02. मुकेश पिता कारूलाल मेघवाल उम्र 38 साल नि० सांडिया

03. डमरलाल पिता रामलाल ब्राहमण उम्र 48 साल नि० सालराखेडा

04. नाथुलाल पिता रामचंद्र मेघवाल उम्र 25 साल नि० भाटखेडी

05. कारूलाल पिता शम्भुलाल खारील उम्र 50 साल नि० सांडीया

06. अबमश पिता इकबाल मुसलमान उम्र 33 साल नि० मनासा

07. शाहीद पिता मुल मोहम्मद मुसलमान उम्र 44 साल नि० रामनगर मनासा

08. शरीफ पिता नन्हैखाँ मुसलमान उम्र 40 साल नि० रामपुरा नाका मनासा

09. राजु पिता सत्तु पटवा उम्र 38 साल नि० टीचर कालोनी मनासा

10 गोलु पिता संजय माली उम्र 26 साल नि० हुडको कालोनी नीमच

11. राहुल पिता कैलाश मालवीय उम्र 28 साल नि० भील गली मनासा

12. चरणसिंह पिता भैरूसिंह राजपुत उम्र 29 साल नि० जुना मालाहैडा

13. जगदीश पिता रतनलाल रावत उम्र 33 साल नि० जुनासात मनासा

14. नन्दलाल पिता मुलचंद रावत उम्र 26 साल नि० झुग्गी झोपडी मनासा

15. गुलशन पिता राजु बलाई उम्र 21 साल नि० भील गली मनासा

16. लोकेश पिता सुभाष शर्मा उम्र 29 साल नि० हुडको कालोनी नीमच

17. राहुल पिता किशोर सेन उम्र 24 साल नि० निम्बाहेडा

18. फिरोज पिता हुसेन उम्र 26 साल तलाब की पाल मनासा

19. बलराम पिता मुन्नालाल उम्र 48 साल नि० मंदीर गली पिपल्यामंडी

20. कैलाश पिता नन्दराम खटीक उम्र 32 साल नि० पडदा

21. शुभम पिता कैलाश राठोर उम्र 21 साल नि० अनुपपुरा गली मनासा

22. किशोर पिता बालुराम बागरी उम्र 20 साल नि० मनासा।

इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी मनासा एवं उनकी टीम उनि० फतेहसिंह आजना, उनि० आजाद मोहम्मद खान सउनि० प्रहलाद पंवार, प्रआर भंवरसिंह, प्रआर राजकुमार, प्रआर चालक विनोद शर्मा, आर जितेन्द्र जाटव, आर नैनसिंह, आर पंकज भलवारा, आर पंकज राठोर, आर. अनोखीलाल, आर नानालाल, सैनिक घनश्याम, एसएएफ आर भुपेन्द्र सिंह एसएएफ आर सुनील राठोर, एसएएफ आर जगदीश प्रजापत का सराहनीय योगदान रहा।

Related Post