Latest News

आज विश्व पर्यावरण दिवस है। जानिये शुरुआत और इसका उद्देश्य

Neemuch headlines June 5, 2021, 8:05 am Technology

हमारे पर्यावरण के बिना हमारे जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। ऐसे में लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 5 जून को पूरी दुनिया में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्रदूषण पर स्टॉकहोम, स्वीडन में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया था। इसके बाद पहली बार 5 जून 1974 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था और इसके बाद हर साल इसे मनाया जा रहा है। यही नहीं हर साल इसे मनाने के लिए एक थीम भी रखी जाती है और साल 2021 में इसके लिए 'पारिस्थितिकी तंत्र बहाली' थीम रखी गई है। इस दिन पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए कई तरह के जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और लोगों को पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस साल पाकिस्तान विश्व पर्यावरण दिवस की वैश्विक मेजबानी करेगा। इसके अलावा इस दिन लोग अपनों को कई खास संदेश भी भेजते हैं।

Related Post