Latest News

प्रधानमंत्री मोदी थोड़ी देर में गुजरात और दीव जाएंगे; हालात और नुकसान का रिव्यू करेंगे

Neemuch headlines May 19, 2021, 9:10 am Technology

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को चक्रवाती तूफान ताऊ ते से प्रभावित गुजरात और दीव का दौरा करेंगे। इस दौरान वे हालात और नुकसान की समीक्षा करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी सुबह 9.30 बजे दिल्ली से रवाना होंगे और भावनगर पहुंचेंगे।

जहां से वे ऊना, दीव, जाफराबाद और महुवा समेत सौराष्ट्र के कई जिलों का वायुसेना के हेलिकॉप्टर से निरीक्षण करेंगे। वहां से वापस आकर राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और अन्य अधिकारियों के साथ अहमदाबाद में एक रिव्यू मीटिंग करेंगे।

सोमवार रात सौराष्ट्र से टकराया था तूफान 'ताऊ-ते' सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे सौराष्ट्र से टकराया था। इसके बाद तटीय इलाकों में लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हुई, जो करीब ढाई से तीन घंटे तक चली। तूफान के असर के चलते सौराष्ट्र के 21 जिलों की 84 तहसीलों में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई थी। हालांकि, अब कई जगह बारिश थम गई है। ऊना और गिर में विशालकाय वृक्षों, बिजली के खंभे और सोलर पैनल धराशायी हो गए हैं। कई मोबाइल टावर गिरने के चलते जाफराबाद के दर्जनों गांव से संपर्क टूट गया है।

गुजरात में 7 की मौत, 2400 गांवों में बिजली नहीं गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बताया कि तेज हवाओं की वजह से 40 हजार पेड़ गिर गए हैं और 16,500 कच्चे मकानों को नुकसान हुआ है। 2400 से ज्यादा गांवों में बिजली नहीं है। 122 कोविड हॉस्पिटल में भी पावर सप्लाई में दिक्कत हुई है। राज्य में 7 लोगों की मौत हुई है। तूफान की वजह से बने हालात को देखते हुए राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन रोक दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, अब 20 मई से दोबारा टीके लगने शुरू होंगे। अरब सागर में 4 जहाजों में 495 लोग फंसे ताऊ ते तूफान के बाद मुंबई के समुंदर में 4 जहाज फंस गए हैं। इन जहाजों पर 710 लोग फंसे हैं और इनमें से अब तक 215 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 495 अभी भी फंसे हुए हैं। मुंबई से 175 किमी दूर हीरा फील्ड्स में बार्ज P-305 पर रेस्क्यू मिशन जारी है। इस पर सबसे ज्यादा 273 लोग सवार थे, इनमें से 177 को रेस्क्यू किया गया है।

बार्ज P-305 के रेस्क्यू में INS कोलकाता और INS कोच्चि जुटे हुए हैं। अगले कुछ घंटों में सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिए जाने की संभावना है। इनके अलावा बार्ज गाल कंस्ट्रक्टर पर 137 सवार थे। इनमें से 38 को रेस्क्यू किया गया था। दो जहाजों तक मदद पहुंच रही है।

Related Post