Latest News

माँ के त्याग और समर्पण ने दो बहनो को समाज में दी ख़ास पहचान: विश्व मातृ दिवस पर ख़ास

Neemuch headlines May 9, 2021, 8:43 am Technology

अतिथि संपादकीय - सुश्री हिमानी चौहान

माँ जीवन की इस महाभारत मे कृष्ण रूपी सारथी। जाने कितने कुरुक्षेत्र है इस दुनिया मे, हर व्यक्ति अपने जीवन का एक अलग ही युद्ध लड़ रहा है और हर पार्थ के लिए क्रष्ण है उसकी जननी (माँ)। प्रत्येक अर्जुन इस कुरुक्षेत्र मे अपने गांडीव को थामे द्वंद युद्ध कर रहा है, अपने अस्तित्व का, अपने सम्मान का और जिस साहस, तेज, शौर्य के तीर उसके तुनिर मे शोभित होते है उसका एक मात्र आधार उसके कृष्ण अर्थात माँ होती है.

ये मानना है अपनी माँ के आंचल की उन दो कलियों का जिनकी माँ के संघर्ष ओर अपनी बेटियों से उमीद ने उन्हे होसलो के पंख दिये। मनासा की दो बहने अधिवक्ता हिमानी चौहान एवं डाक्टर शिवानी चौहान,

इन दोनो बहनो की हिम्मत, मान और ऊर्जा बनी उनकी माँ। समाज की आलोचनाओ, तानो, कुठाराघात के विरुद्ध क्रष्ण समान गीता उपदेश सा अपना एक वचन कि '' अगर अलोचनाओ को प्रति उत्तर देना है तो अपनी सफलताओ के तीर से आलोचकों का मुह बंद करो'' दोनो बेटियों का कहना है की मंजिल तक पहुँचने मे कड़े संघर्ष, आलोचनाओ और मुसीबतो का सामना करना पड़ा पर माँ के संघर्ष की प्रेरणा से हर परेशानी का सामना करने का होसला मिला।

आज दोनो बेटियां अपनी एक पहचान बनाकर अपने परिवार का नाम रोशन कर रही है। दोनो बहनो का मानना है कि उनकी काबिलियत सिर्फ उनकी माँ ने पहचानी और दोनो बेटियों का साथ देकर उस शिखर तक पहुंचाया जहा से आज दोनो बेटियां समाज के उस प्रत्येक ठेकेदार और आलोचकों को जवाब दे सकती है जिन्होंने कभी उनकी माँ की उमीद पर एवं दोनो बहनो की काबिलियत पर भी सवाल उठाए थे, और ये उन सभी आलोचकों के मुह पर करारा तमाचा होगा।

जो कहने और करने के बीच की आभासी खाई को उन्होंने अपने कटू शब्दो से खोद रखी थी। आज ये उसे भरकर यहाँ तक आ पहुंची है सिर्फ अपनी माँ की मेहनत और उनके लगातार संघर्ष की वजह से।

अधिवक्ता हिमानी एवं डॉक्टर शिवानी की माताजी श्रीमति उर्मिला चौहान पड़दा हायर सेकेंडरी स्कूल मै प्राचार्य है एवं उनके पिताजी जगदीश चंद्र चौहान वन रक्षक पद से सेवा निवृत है। अपनी जीत और सफलता का श्रेय दोनों बहने अपनी माँ को देना चाहती है।

मातृ दिवस पर अपनी माँ के त्याग और समर्पण को याद कर आज दोनों बहने समाज और देश में गर्व से अपनी पहचान बनाये हुए है।

Related Post