Latest News

भारत विकास परिषद की नवीन कार्यकारिणी गठित, अनिल काबरा अध्यक्ष

Neemuch Headlines March 1, 2021, 7:42 am Technology

जावद। नगर की सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद की नवीन कार्यकारिणी का गठन का हुआ। भाविप के सदस्यो की आवश्यक बैठक नगर के अग्रसेन मांगलिक भवन पर आयोजित हुई। बैठक में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा हुई। निर्वाचन अधिकारी दिनेश मुजावदिया अध्यक्ष नीमच शाखा, जितेन्द्र शक्तावत सचिव नीमच शाखा थे । प्रांतीय महासचिव प्रदीप चौपड़ा,संस्थापक अध्यक्ष दिलीप राठी की उपस्थिति में वर्ष 2021-2022 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर अनिल काबरा, सचिव राजेश चांडक, कोषाध्यक्ष महेश सोनी को सर्व सहमति से नियुक्त किया गया।

निवर्तमान अध्यक्ष कैलाश सोनी ने भारत विकास परिषद के सभी सक्रिय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए समाजसेवा के यज्ञ में सभी सदस्य पदाधिकारियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा इसे अपने कार्यकाल के लिए प्रेरणाप्रद बताया। भारत विकास परिषद के नवीन अध्यक्ष अनिल काबरा ने निवर्तमान अध्यक्ष कैलाश सोनी के कार्यो की जमकर तारीफ की। साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए नगर मे रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, बेटियों को पढ़ाने व बचाने हेतु सामाजिक सहभागिता व नशामुक्त समाज निर्माण में योगदान का प्रण दोहराया। इस मौके पर प्रांतीय महासचिव प्रदीप चौपड़ा, निवर्तमान अध्यक्ष कैलाश सोनी, सचिव देवेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल त्रिवेदी, संस्थापक अध्यक्ष दिलीप राठी, पूर्व अध्यक्ष निरंजन गोयल, राजेश चाण्डक, ओमप्रकाश बालदी, निर्मल गोयल, मधुसूदन मुछाल, बलराम चांडक, रघु तिवारी, चन्द्रप्रकाश सारड़ा, पुखराज गोयल, विनोद काबरा, राजेश गोयल, मगन राठौर, विवेक गोखरू, दीपक बड़ोला, मनीष ओझा सहित सदस्य उपस्थित थे।

Related Post