हरवार। “बूंद-बूंद से सागर भरता है” की कहावत को चरितार्थ करते हुए वन मंडल नीमच के परिक्षेत्र जीरन अंतर्गत जलेश्वर महादेव क्षेत्र में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सराहनीय पहल की गई। वन विभाग एवं ग्रामीणों की सहभागिता से यहां 12 माह बहने वाले जल कुंड की साफ-सफाई कर उसे स्वच्छ बनाया गया।
अभियान के दौरान कुंड में जमा कचरे को बाहर निकाला गया और जल संरक्षण के साथ पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया गया। “जहां चाह, वहां राह” की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस मौके पर नीमच जिला वन मंडल अधिकारी एस.के. अटोदे, क्षेत्रीय वनकर्मी, जलेश्वर महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष रामप्रसाद नेहरा सहित ओम प्रकाश जाट, घीसा लाल, रामप्रसाद जाट, बाबूलाल भाणेज, मोहनलाल जाट, सोहनलाल, पर्वत सिंह जाट, विनोद सांवला एवं हरवार पिपलिया जागीर के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने यह साबित किया कि “एक और एक ग्यारह होते हैं”—जब प्रशासन और आमजन साथ आते हैं तो सकारात्मक बदलाव संभव हो जाता है।
यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।