Latest News

बाबा साहेब ने समाजोद्वार के लिए व्यक्ति परिवर्तन का पथ प्रशस्त किया-- सुजानमल मांगरिया

भगत मांगरिया April 14, 2026, 6:46 pm Technology

चीताखेड़ा। भारत-रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब का राष्ट्रवाद केवल भौगोलिक राष्ट्र से नहीं, अपितु मनुष्य के जीवन से उभरता है। बाबा साहब न होते तो शायद भारत आज यह नहीं कह सकता कि भारत लोकतंत्र की जननी है। उक्त विचार जिला शिक्षा अधिकारी सुजानमल मांगरिया ने चीताखेड़ा में मंगलवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के 135 वें जन्मोत्सव के अवसर पर भीम अनुयायियों के तत्वावधान में जीरन मार्ग पर राजीव कालोनी में छात्रावास के पास स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भीम अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहे।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हम समतामूलक, स्वतंत्रता से युक्त मानवीय गरिमा से युक्त भारत की तरफ बढ़े। भारत एक दृष्टि से और भी विशिष्ट हैं। धर्मनिरपेक्षता के नाम पर नितांत भौतिकवादी दृष्टि परोसी जा रही थी,पर बाबा साहेब मनुष्य के जीवन में धम्म की आवश्यकता को भी प्रतिपादित करते हैं। जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राणावत ने कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्व की उन महान विभूतियों में से हैं जिन्होंने समाजोंद्वार के लिए व्यक्ति परिवर्तन का पथ प्रशस्त किया। मंडी समिति पूर्व सदस्य राजेंद्र सिंह तोमर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में भौतिकता जीवन व्यवहार का हिस्सा है, लेकिन व्यक्ति के रूप में, ज्ञान के रूप में, विचार के रूप में सदविचार ग्रहण करके श्रेष्ठ समाज बनेगा। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सीताराम मांगरिया ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब समग्रता में जिस भारत का सपना देख रहे थे समग्रता में जिस भारत की कामना और संघर्ष कर रहे थे उस संघर्ष के विविध आयाम है।

उसको स्थापित करने और समझने का मार्ग केवल और केवल संवाद के माध्यम से मिलता है। बाबा साहेब के निधन पर 193 देशों ने झंडा झुका कर शौक जताया।

हमें संगठित होकर संघर्ष करते की आवश्यकता है। शिक्षक नागेश्वर जावरिया ने कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहेब के कालखंड में पूरी दुनिया जाति व्यवस्था तथा रंगभेद से त्रस्त थी।इनको उपदेश से खत्म नहीं किया जा सकता था उसकी पूर्णता संविधान से प्राप्त हुई। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्थापित स्थल पर आमंत्रित अतिथियों द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्जविलत व माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पर्वत सिंह जाट, सरपंच श्रीमती मंजू जैन, बाबा भीमराव अंबेडकर समिति अध्यक्ष पत्रकार भगत मांगरिया, युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष मुबारिक मंसूरी, राजेश जैन, छात्रावास अधीक्षक अनिल पाटीदार, पंच ईश्वरलाल आर्य, पंच मुकेश आर्य, पूर्व उप-सरपंच रतनलाल माली, दशरथ आर्य, लियाकत मंसूरी, शंकर लाल आर्य, अकबर खां पठान, मोहन लाल आर्य, रजाक शेख, राहुल मांगरिया, लखमीचंद जुणी, मुकेश मालवीय, भेरुलाल जावरिया, किशन जेनवार विशेष मुख्य रूप से मौजूद सभी ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

वहीं सुरक्षा दृष्टि से पुलिस सहायता केंद्र चौकी से एएसआई ताराचंद सोलंकी अपने दल बल के साथ पूरी तरह से मुस्तैद थे।

Related Post