मंदसौर। 100 दिवसीय आयुष्मान आरोग्य अभियान के तहत 15 अप्रैल 2026 को कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. गोविंद सिंह चौहान एवं जिला क्षय अधिकारी डॉक्टर आर के द्विवेदी के सानिध्य में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कृषि उपज मंडी मंदसौर में किया गया।
शिविर का उद्घाटन लक्ष्मण सिंह जी ठाकुर मंडी सचिव एवं लोकेंद्र सिंह चुंडावत राजा बना किसान् मोर्चा महामंत्री द्वारा किया गया और साथ में घनश्याम सिंह चौहान हैमाल यूनियन प्रतिनिधि मिश्रीलाल ग्वाला एवं शिबू भाई उपस्थित थे शिविर का मुख्य उद्देश्य हर वर्ग और हाई रिस्क क्षेत्र के निवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा टीबी (क्षय रोग) जैसी बीमारियों की समय पर पहचान करना था।टीबी जागरूकता एवं जांच स्वास्थ्य विभाग के TBHV अजय पाण्डेय ने उपस्थित जनसमुदाय को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि प्रमुख लक्षण: लगातार कई दिनों तक खांसी, भूख न लगना, वजन में गिरावट, रात को पसीना आना और बुखार रहना टीबी के संकेत हो सकते हैं। उपचार: टीबी से घबराने की आवश्यकता नहीं है। बलगम (खंखार) की जांच में पॉजिटिव आने पर 6 माह का नियमित उपचार पूरी तरह स्वस्थ कर देता है।
उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाएँ शिविर में आए नागरिकों की व्यापक स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें प्रमुख रूप से शामिल थे: टीबी स्क्रीनिंग: एक्सरे (X-Ray) के माध्यम से संदिग्ध मरीजों और पूर्व में उपचाररत मरीजों की जांच सामान्य जांच: हीमोग्लोबिन (HB), ब्लड प्रेशर (BP), ब्लड शुगर और बीएमआई (BMI) का परीक्षण।विशेषज्ञ दल की उपस्थिति शिविर में चिकित्सा जगत के विशेषज्ञों और स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी सेवाएँ दीं, जिनमें शामिल रहे: मेडिकल कॉलेज से इंटर्न डॉ. जितेंद्र और हिमांशु वर्मा फार्मासिस्ट नयन राठौर। एक्स-रे टेक्निशियन नितेश प्रजापत नर्सिंग ऑफिसर प्रदीप पाटीदार नितिन व्यास मनीष बैरागी साहिल खान लैब टेक्नीशियन ईश्वर बसेर राहुल सुनार्थी उपस्थित रहे।