Latest News

प्रदीप जैन चौथी बार मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष बने, राकेश सोन जिला महासचिव नियुक्त

Neemuch Headlines February 27, 2021, 9:44 am Technology

प्रदेश महासचिव ने घोषित की जिला कार्यकारणी भी

सिंगोली। प्रदेश मे पत्रकारो के सबसे बड़े रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ जी भदौरिया ने संभागिय अध्यक्ष राजेन्द्र राठौर के सुझाव एव प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र पुरोहित प्रभारी इन्दौर उज्जैन संभाग तथा मुख्य वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष शरद जी जोशी रतलाम की अनुमति से प्रदेश महासचिव सुनील त्रिपाठी ने नीमच जिला ईकाई कार्यकारणी की घोषणा की है।

जिसमे जिलें में सक्रियता के साथ संगठन एवं पत्रकार हितो के लिए काम करने वाले वरिष्ठ पत्रकार साथी प्रदीप जैन को लगातार चौथी बार नीमच जिला ईकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इनके साथ ही प्रदेश महासचिव ने जिला कार्यकारणी की भी घोषणा की जो इस तरह है।

उपाध्यक्ष-कृष्णा शर्मा नीमच, कैलाश फरक्या रामपुरा,बाबुलाल शर्मा सिंगोली भरत जाट मोरवन नारायण सोमानी जावद मेहबूब मेव सिंगोली हेमन्त शर्मा मनासा महासचिव- राकेश सोन नीमच ,कोषाध्यक्ष राजेश लड्ढा रतनगढ़, सचिव आशीष सेठी नीमच, अतुल मेहर सिंगोली, एम डी मंसुरी झांतला, आशीष बैरागी मोरवन, भंवरलाल मांडीवाल कुकड़ेश्वर, देशराज सहगल मनासा, बालचंद पाटीदार सुठौली, सहसचिव कमलेश मालवीय रामपुरा, प्रकाश योगी सरवानियां महाराज, मोनूमोदी कुकड़ेश्वर, रूपेश सारू रामपुरा, लोकेश पालीवाल जीरन, राकेश पुरोहित नयागांव, अवध किशोर शर्मा जीरन, तथा कार्यकारणी सदस्य के रूप में सतीश सेन झांतला, शिवनंदन छीपा रतनगढ़, प्रेम चंद जैन सिंगोली, कोमल दास बैरागी खोर, सुरेन्द्र मेहता कंजार्डा, मंगल गोस्वामी बावड़ा, आजाद निलगर सिंगोली, जगदीश बंजारा आमद, सतीश व्यास डिकेन, राजेन्द्र धाकड़ राणाखेड़ी, महेन्द्र भटनागर कंजार्डा, निरंजन शर्मा सिंगोली, राजेन्द्र पटेल कुकड़ेश्वर, अशोक व्यास डिकेन, हरिश शर्मा सिंगोली को लिया गया है।

जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने प्रदेश नेतृत्व का चौथी बार अपने उपर विश्वास करने पर हार्दिक आभार प्रकट करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को ढेरों बधाईयाँ और शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की बात कही।

Related Post