Latest News

नमो ग्रुप फाउंडेशन ने किया जिला कलेक्टर का सम्मान

Neemuch Headlines February 25, 2021, 10:22 pm Technology

नीमच। केबीसी न्यूज़ मध्यप्रदेश शासन द्वारा नीमच जिले में जिला कलेक्टर के पद पर नवनियुक्त जिला कलेक्टर मयंक अग्रवाल का नीमच आगमन के बाद नमो ग्रुप फाउंडेशन मध्य प्रदेश इकाई पदाधिकारियों द्वारा आज गुरुवार दोपहर को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर अग्रवाल को फूलों का गुलदस्ता प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वर्मा ने जिला कलेक्टर को नमो ग्रुप द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्प जैसे नीमच क्षेत्र के ग्रामीण मुक्ति धामों में पौधारोपण स्वच्छता अभियान आदि ग्रुप कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों एवं गौशालाओं में गौ सेवा एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गायों के पीने के लिए पानी की कुंडी स्थापना अभियान चिकित्सा क्षेत्र में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए रक्तदान अभियान पर्यावरण संरक्षण हेतु जिले में पौधारोपण अभियान आयुष्मान कार्ड वितरण का अभियान आदि विभिन्न सेवा प्रकल्प की विस्तार से जानकारी दी और शहर विकास से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को विस्तार से जिला कलेक्टर को अवगत कराया ।सारी जानकारी से अवगत होने के बाद जिला कलेक्टर अग्रवाल ने शहर विकास के लिए सदेव सहयोग देने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर नमो ग्रुप प्रदेश मंत्री पंडित मनीष जोशी जिला उपाध्यक्ष सुनील धाकड़ सुनील कीलोरिया सहित बड़ी संख्या में नमो ग्रुप कार्यकर्ताओं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Post