Latest News

इन 5 राश‍ियों के जातक को आता है जबरदस्‍त गुस्‍सा, इनसे न लें पंगा, पढ़े उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं श्रीराम शर्मा से

Neemuch Headlines February 23, 2021, 9:25 am Technology

क्रोध आना स्वभाविक है, आपको भी किसी न किसी बात पर क्रोध आता होगा। लेकिन हर आदमी के क्रोध के वेग में फर्क होता है जिसे आपने भी महसूस किया होगा। कुछ लोगों को बहुत जल्दी और बहुत ही क्रोध आता है तो कुछ लोगों को क्रोध ऐसे आता है जैसे दूध का उबाल हो, आया और शांत हो गया ज्य़ोतिषशास्त्र के अनुसार देखें तो इसका संबंध व्यक्ति की राशि से होता है। कुछ राशियों में क्रोध का वेग अधिक होता है। इनके क्रोध का वेग ऐसा होता है कि इनसे पंगा लेना मतलब खुद के लिए परेशानी को न्योता देना है। आइए देखें वो कौन-कौन सी राशियां हैं जिनसे बात और व्यवहार करते समय बहुत संयमित रहना चाहिए।

१:- मेष राशि:-

इस राशि के जातक भी बहुत ही गुस्सैल किस्म के होते है। यह गुस्से में विकराल रुप धारण कर लेते है उसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। कभी-कभी आपके द्वारा किए गए मजाक को भी गंभीरता से ले लेते है। इसलिए गुस्से में इन लोगों से दूर रहना ही आपके लिए बेहतर है।

२:- वृष राशि:-

वृषभ राशि वालों को जल्दी गुस्सा तो नहीं आता लेकिन अगर एक बार इन्हें गुस्सा आ जाए तो शांत करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। इन्हें कब किस बात पर क्रोध आ जाए, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है कई बार ये अपने गुस्से में ऐसे फैसले ले लेते हैं जिनके लिए इन्हें पछताना पड़ता है। ये अपना खुद का ही नुकसान कर बैठते हैं। इस राशि के लोग जल्दी अपनी गलती नहीं मानते, भले ही चीज़ें इनके पक्ष में न हो फिर भी ये बहस कर अपनी बात मनवाने की भरपूर कोशिश करते हैं। कहते हैं वृषभ राशि वालों से बहस में जीतना बहुत ही मुश्किल होता है इसलिए अगली बार इनसे उलझने से पहले भली भांति सोच विचार कर लें।

३:- स‍िंह राशि:-

इस राशि के जातकों का गुस्सा इनके राशि चिह्न के अनुसार यानी सिंह के समान बहुत ही भयानक होता है। गुस्से में ये सारी हदें पार कर देते हैं। इनसे गलत बात बिल्कुल भी बर्दाश्‍त नहीं होती इसलिए इनके गुस्से पर काबू करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होता है। ऐसी परिस्थिति में इन्हें अकेला छोड़ना ही सबसे बेहतर विकल्प होता है। इस राशि के लोग जितने अच्छे दोस्त साबित होते हैं उससे कई ज़्यादा बुरे दुश्मन। ये हार मानने वालों में से नहीं होते। अगर आप इनके साथ बहस में पड़ गए तो फिर इनसे पीछा छुड़ाना बहुत ही मुश्किल होता है।

४:- वृश्चिक राशि:-

इस राशि का चिह्न बिच्छू है और इस राशि के जातकों का गुस्सा बिल्कुल बिच्छू के डंक के समान ही होता है। सिंह राशि के बाद इनका गुस्सा सबसे ख़राब माना जाता है। कहते हैं गुस्सा हमेशा इनकी नाक पर होता है। छोटी छोटी बातों पर इन्हें गुस्सा आ जाता है और इनका अपने क्रोध पर ज़रा भी नियंत्रण नहीं होता, ऐसे में कई बार ये अपने हाथों अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। इनसे बहस में जीतना भी बहुत ही मुश्किल होता है। कई बार ये गुस्से में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर बैठते हैं जिसकी वजह से इनके अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंच जाता है।

५:- धनु राशि:-

धनु राश‍ि एक अग्नि तत्व की राशि है। यही वजह है क‍ि इन्‍हें गुस्‍सा भी अध‍िक ही आता है। मान्‍यता है क‍ि धनु राश‍ि के जातक काफी पॉजिटिव सोच वाले होते हैं। परिस्थिति चाहे कैसी भी हो ये उसमें कुछ न कुछ अच्‍छाई तलाश ही लेते हैं। धनु राश‍ि के जातक काफी सच्चाई पसंद होते हैं। इसके अलावा इन्‍हें बनावटी और झूठे लोगों की संगत में रहना पसंद नहीं होता। ये काफी सच्चे और वफादार दोस्त होते हैं। ब‍िना मतलब के दिखावा करने वाले लोगों से ये सख्त नफरत करते हैं। साथ ही झूठ से ये इतने आहत होते हैं क‍ि सामने वाले को सहजता से माफ नहीं करते। और न ही उनके प्रत‍ि इनका क्रोध कभी कम होता है।

Related Post