Latest News

श्री राजपूत करणी सेना मूल जिला नीमच को उज्जैन में किया सम्मानित,

Neemuch Headlines February 22, 2021, 10:07 pm Technology

महारैली व जनसभा में राजपुतो का उमड़ा जनसैलाब

उज्जैन। आर्थिक आधार पर आरक्षण की महारैली जनसभा में मध्यप्रदेश के सभी जिलों से 21 फरवरी को उज्जैन में श्री राजपूत करणीसेना की महारैली का आयोजन हुआ। नीमच जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह सोनिगरा ने जानकारी देते हुए बताया की श्री राजपूत करणीसेना मूल जिला नीमच के जिलाध्यक्ष शक्तिसिंह के नेतृत्व और नीमच राजपूत महासभा ने नीमच जिले में महाराणा प्रताप की मूर्ति अनावरण की थी जिसे श्री राजपूत करणी सेना संस्थापक कालवी जी ने प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह चौहान के द्वारा नीमच जिले को राष्ट्रीय वह प्रदेश स्तर पर बाबा महाकाल की एक प्रतिमा के साथ सम्मानित किया। श्री राजपूत करणी सेना मूल द्वारा अपनी मांगों को लेकर रविवार को विशाल वाहन रैली का आयोजन बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में नानाखेड़ा स्टेडियम से प्रारंभ हुई जिसमें कहीं संगठनों ने जगह जगह अलग-अलग स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया रैली सिंधी कालोनी, टावर होती हुई शहीद पार्क, पुलिस कंट्रोल रूम से होकर दशहरा मैदान पहुंची और आमसभा के रूप में परिवर्तित हुई। यहां करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्रसिंह कालवी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह चौहान ने आमसभा को संबोधित किया। कहा कि हम जो मांग कर रहे हैं, वह केवल मांगें नहीं, हमारे अधिकार हैं। मकराना ने कहा कि सवर्ण समाज सभी सरकारों की रीढ़ की हड्डी है। अगर ये हट गई तो हाथ-पैर कहां जाएंगे, पता नहीं लगेगा। आमसभा में करणी सेना ने आगामी चुनाव में सामान्य सीट पर सामान्य व्यक्ति ही चुनाव लड़ने। एससी/एस टी एक्ट में संशोधन करने, वर्तमान में चल रहे झूठे प्रकरणों की निष्पक्ष जांच करने, उज्जैन जिले में राजपूत समाज के छात्रों के लिए छात्रावास का निर्माण करने, एक बार जिसे आरक्षण का लाभ मिल चुका, उसे दोबारा नहीं मिले, सामान्य वर्ग के गरीब छात्र-छात्राओं को भी छात्रवृत्ति का लाभ जैसी मांगे उठाईं। करणी सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि 10 प्रतिशत आरक्षण, जो कि सवर्ण समाज के लिए है, उसकी समीक्षा की जाए। इसकी पात्रता हेतु प्रशासन द्वारा जारी प्रमाण पत्र की वैधता 1 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष की जाए। मध्य प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह चौहान, उज्जैन जिला सचिव रक्षित सिंह सिसौदिया, जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह झाला, प्रदेश संगठन मंत्री जसवंत सिंह रुणजी, कीरत सिंह, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह सिसौदिया व एव सभी जिलों के करणी सैनिक उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रतापसिंह ने कहा कि समाज के गरीब वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों की फीस संगठन द्वारा भरी जाएगी। इसके अलावा गरीब परिवार की कन्याओं का विवाह का खर्च भी उठाया जाएगा। हर पंचायत क्षेत्र में महाराणा प्रताप आदि महापुरुषों के प्रतिमा लगाई जाना चाहिए। प्रतिमा का खर्च करणी सेना उठाएगी। महारैली में शामिल पदाधिकारियों सदस्यों रैली में दर्जनों वाहन और हजारों लोग शामिल थे। महिलाओं ने भी रैली में बढ़ चढ़कर भाग लिया। राजपूत महिला मातृशक्ति का भी बहुत बड़ा योगदान रहा रैली का कारवां करीब दो किमी लंबा था।

Related Post