Latest News

अभा गुर्जर गौड ब्राह्मण महासभा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास का किया स्वागत

Neemuch Headlines February 21, 2021, 10:14 pm Technology

नीमच। अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नारायण व्यास के अल्प प्रवास पर नीमच शहर में आगमन हुआ। इस मौके पर गौतम सोशल ग्रुप एवं सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति द्वारा उनका आत्मीयता के साथ फूल माला एवं शाल श्रीफल एवं साफा बांधकर स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का यह आयोजन एलआईसी मार्ग स्थित परशुराम महादेव मंदिर पर किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के महेंद्र त्रिवेदी, कमला शंकर आचार्य, दिलीप चौबे, हरीश उपाध्याय, श्रीकांत आचार्य, आशुतोष व्यास, विजय तिवारी, महेश शर्मा, मनोज शर्मा, अक्षय पुरोहित, मुकेश शर्मा, मनीष शर्मा, आलोक शर्मा, योगेश पंत, मनोज शर्मा, अजय शर्मा, नवलकिशोर शर्मा, ललित नागदा, अशोक मेहता, अरुण शर्मा, पंकज पारेख, जगदीश जोशी, नीरज पंत, योगेश कविश्वर सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Related Post