Latest News

केबिनेट मंत्री सखलेचा ने सिंगोली में दिगम्बर जैन मुनि म.सा का आशीर्वाद लिया

एम.डी. मंसूरी February 21, 2021, 8:33 pm Technology

झाँतला। मध्यप्रदेश शासन के सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने रविवार शाम सिंगोली पहुचकर यहां बिराजित दिगम्बर जैन मुनि श्री सम्बुद्ध सागर म. सा. का आशीर्वाद लिया। केबिनेट मंत्री सखलेचा ने क्षेत्र एवं प्रदेश की खुशहाली के लिये दिगम्बर जैन मुनि श्री से आशीर्वाद भी मांगा ।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा का स्थानीय जैन समाज द्वारा साल श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत सम्मान किया गया। मंत्री सखलेचा के साथ जावद भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू, सिंगोली भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष अशोक सोनी विक्रम, भाजपा मंडल महामंत्री पारस कुमार धनोपिया झांतला, जनपद सदस्य पंकज जैन, विशाल कुमार जैन का भी स्वागत किया गया।

इस दौरान केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने जैन मुनि श्री 108 सम्बुद्ध सागर जी महाराज से लगभग 5 मिनिट अलग से बंद कमरे में चर्चा भी की। इस मौके पर भाजपा के पूर्व पार्षद सुरेश कुमार बगड़ा, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष निर्मल कुमार साकुनिया, निर्मल कुमार खटोड़, संजय कुमार बागड़िया आदि उपस्थित थे।

Related Post